Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 35,801.63 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35,181.37 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 36,767.13 फिर 37,112.37 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.

अपडेटेड Jan 04, 2022 पर 8:30 AM
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,457.1 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,288.5 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,720.5 फिर 17,815.3 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

जनवरी सिरीज में लगातार दूसरे कारोबारी दिन बाजार की लगाम बुल्स के हाथों में रही। कल के कारोबार में फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली जिसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी में 1.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली। कल BSE Sensex इंट्राडे में 1000 अंक से ज्यादा भागा था। कारोबार के अंत में ये 929.40 अंकों की बढ़त के साथ 59,183.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी Nifty50 इंडेक्स 271.70 अंकों की बढ़त के साथ 17,625.70 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया।

Axis Securities के राजेश पालवीय का कहना है कि कल के कारोबार में इंडेक्स अपवर्ड गैप के साथ खुला और दिन भर बाजार में अच्छी खरीदारी रही जिसके चलते दिन के हाई के करीब क्लोजिंग होती दिखी। निफ्टी ने हायर हाई लो के साथ पिछले कारोबारी दिन की तुलना में एक बड़ा बुलिश कैंडल बना लिया है। इसके साथ ही ये पिछले कारोबारी दिन की तुलना में ऊपर बंद हुआ है जो बाजार में और तेजी की ओर संकेत कर रहा है।

राजेश पालवीय ने आगे कहा कि डेली चार्ट पर निफ्टी में लगातार बढ़त दिख रही है और इसने हायर टॉप और बॉटम की सीरीज बनाई है। 17,400-17,300 के तरफ की किसी पुलबैक रैली को 17,150 के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी का मौका समझना चाहिए। निफ्टी में हमें जल्दी ही 17,800-18,000 का स्तर देखने को मिल सकता है।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,457.1 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,288.5 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,720.5 फिर 17,815.3 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 35,801.63 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35,181.37 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 36,767.13 फिर 37,112.37 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

17500 की स्ट्राइक पर 19.92 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। इसके बाद 18000 पर सबसे ज्यादा 19.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 10.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

18200 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17600 पर भी 1.9 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17200 और फिर 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 33.85 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 26.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17200 की स्ट्राइक पर 18.32 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

17500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 6.51 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17600 पर भी 2.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17300 पर 2.59 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

16800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें एचडीएफसी लाइफ, आरईसी लि., एचयूएल, एसबीआई लाइफ और एचडीएफसी के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

3 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 902.64 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 803.11 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

4 जनवरी को NSE पर कोई भी स्टॉक F&O बैन में नहीं हैं। इनमें Escorts, Indiabulls Housing Finance और Vodafone Idea के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

बैंक निफ्टी में दिखा ब्रेकआउट, ये 5 शेयर कराएंगे जोरदार कमाई, इनसे ना चूके नजर

ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे

भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे दिख रहे हैं। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है। कल अमेरिका में DOW JONES और S&P 500 रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए थे। लेकिन SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार होता दिख रहा है। उधर आज OPEC+ के फैसले से पहले क्रूड में हल्की मजबूती दिख रही है। ब्रेंट 79 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है।

दिल्ली-मुंबई में कोरोना की स्पीड बढ़ी

कोरोना की स्पीड बेकाबू होती दिख रही है। कल मुंबई में 8 हजार तो दिल्ली में 4 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। कोविड से निपटने के लिए बच्चों का वैक्सीनेशन तेज कर दिया गया है। कल करीब 38 लाख बच्चों को टीके लगे हैं। उधर अमेरिका में एक हफ्ते में कोविड केस में 104% का उछाल आया है। पिछले हफ्ते औसतन 4 लाख नए मामले आए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।