निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,340.13 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,103.47 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,717.94 फिर 17,859.07 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
1 फरवरी को लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने इकोनॉमी को बूस्ट देनें के लिए कैपिटल एक्सपेंडीचर बढ़ाते हुए ग्रोथ ओरिएंटेड बजट पेश किया। इसके अलावा बाजार को पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से भी सपोर्ट मिला। Sensex कल 848.40 अंक यानी 1.46 फीसदी की बढ़त के साथ 58,862.57 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 237 अंक यानी 1.37 फीसदी की बढ़त के साथ 17,576.80 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर छोटा बुलिश कैंडल बनाया।
GEPL Capital के मलय ठक्कर का कहना है कि निफ्टी कल 50-day SMA (17,430) के ऊपर बंद हुआ है। इसने एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया जो इस बात का संकेत है कि निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी ने निचले स्तरों से अच्छी उछाल दिखाई है। निफ्टी के ऊपर की तरफ 17,600-17,640 के जोन में रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। मलय ठक्कर की राय है कि ट्रेडरों के उसी स्थिति में लॉन्ग पोजीशन लेनी चाहिए जब निफ्टी 17,640 का लेवल तोड़ कर ऊपर जाता दिखे। अगर ऐसा होता है तो निफ्टी में हमें 17,770 और उसके बाद 17,900 का स्तर देखने को मिल सकता है।
कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे -मझोले शेयरों में भी तेजी देखने को मिली थी। Nifty midcap 100 index 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, smallcap 100 index 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,340.13 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,103.47 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,717.94 फिर 17,859.07 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,863.17 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 37,220.84 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 38,975.27 फिर 39,445.03 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
आज भी जारी रह सकती है बजट रैली
बाजार में आज भी बजट रैली जारी रह सकती है। SGX NIFTY करीब 125 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। चुनावी साल होने के बावजूद लोकलुभावन एलान ना होने से बाजार खुश है। कैपिटल एक्सपेंडिचर, वित्तीय घाटे के लक्ष्य ने भी जोश भरा है। सुबह 11 बजे BJP कार्यकर्ताओं के साथ PM बजट पर चर्चा करेंगे।
कॉरपोरेट्स ने किया बजट का स्वागत
कॉरपोरेट्स ने बजट का स्वागत किया है और कहा इस बार का बजट ग्रोथ को बढ़ाने वाला है। बाजार के दिग्गजों ने भी बजट को THUMPS UP दिया । बाजार दिग्गजों ने कहा बजट से बेहतर भविष्यहोगा।
कच्चे तेल में नरमी, OPEC+ की बैठक आज
आज OPEC+ की बैठक से पहले 7 साल की ऊंचाई से कच्चा तेल हल्का हुआ है। ब्रेंट का भाव 90 डॉलर के नीचे आया है। तेल उत्पादक देश धीरे-धीरे सप्लाई बढ़ाने का फैसला कर सकते हैं।
4% बढ़ी TECH MAHINDRA की डॉलर रेवेन्यू
TECH MAHINDRA ने तीसरी तिमाही में अनुमान के आसपास नतीजे, पेश किए। DOLLER REVENUE 4.1% बढ़ी है और मुनाफा 2 फीसद बढ़ा है। हालांकि मार्जिन पर हल्का दबाव रहा है। वहीं ADANI PORT का PROFIT 6% घटा है और मार्जिन में भी कमीआई है।
HDFC और TATA CONSUMER के नतीजे आज
निफ्टी की 2 कंपनियां HDFC और TATA CONSUMER पेश तिमाही नतीजे करेगी । HDFC के मुनाफे और आय में करीब 3 परसेंट बढ़ोतरी का अनुमान है। वहीं JUBILANT FOODWORKS, ZEE ENTERTAINMENT और DABUR समेत 6 वायदा कंपनियों के नतीजे का भी आज इंतजार रहेगा।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी पर क्या हो निवेश रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका रजिस्टेंस जोन 17661-17710 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 17743-17810 है। वहीं, बेस जोन 17524-17466 और बड़ा बेस जोन 17411-17351 है। बाजार में धीरे-धीरे मजबूती लौट रही है, FIIs बिकवाली खत्म हो रही है, F&O आंकड़े भी अच्छे हैं। खरीदें और गिरावट में भी खरीदें, 17565 से खेल बदला है। कल लॉन्ग जाने को साफ कहा था। लॉन्ग रहें, पहले बेस के ऊपर की हर गिरावट को भी खरीदें। 17500 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली है।17800 कॉल राइटर्स का जोन है। 17800 पर कुछ मुनाफावसूली करें, 17810 के ऊपर टिके तो और तेजी मिलेगी।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका रजिस्टेंस जोन 38730-38878 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 39040-39213 है। वहीं, बेस जोन 38176-38040 और बड़ा बेस जोन 37918-37710 है। 38000 पर भारी पुट राइटिंग देखनें को मिली है। 37918 पर Rising 10 DEMA, काफी मजबूत बेस है। 37800-710 पर बड़ा बेस, Rising 20 DEMA जोन भी है। खरीदें और हर गिरावट को खरीदें, दूसरा बेस टूटने से पहले शॉर्ट नहीं करें। 38700-600 मुश्किल जोन, निकला तो 39000 भी संभव है। 39213 के ऊपर सारी रुकावट खत्म हो जाएगी।