निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,735 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,628 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,025 फिर 17,207 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है
यूक्रेन-रशिया के बीच बढ़ रह तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और यूएस फेड की तरफ से होने वाले संभावित रेट हाइक ने 14 फरवरी को लगातार दूसरे दिन बाजार का मूड खराब कर दिया। कल के कारोबार में बाजार 3 फीसदी टूट गया जो 12 अप्रैल 2021 के बाद आई सबसे बड़ी 2 दिन की गिरावट थी। कल के कारोबार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली थी। BSE Sensex कल 1,747 अंक गिरकर 56,406 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 532 अंक गिरकर 16,843 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बड़ी बियरिश कैंडल बनाई थी जो बाजार में आगे दबाव बनें रहने का संकेत है।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि कल के कारोबार में डेली चार्ट पर गैप डाउन ओपनिंग के साथ एक लॉन्ग बियर कैंडल बनता दिखा। टेक्निकली इस पैटर्न से एक लोअर टॉप से तेज ट्रेंड आधारित गिरावट के शुरू होने के संकेत हो सकते हैं। ये अच्छा संकेत नहीं है। आगे हमें अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है।
नागराज शेट्टी की राय है कि अगले कुछ हफ्तों में नीचे की तरफ निफ्टी 16,500 और 16,200 का स्तर दिखा सकता है। अगर बाजार में कोई पुल बैक रैली आती भी है तो निफ्टी के लिए 16,950-17,000 के स्तर पर अहम रजिस्टेंस है।
कल के कारोबार में दिग्गजों की तरह ही छोटे और मझोले शेयरों पर भी दबाव रहा। Nifty Midcap 100 इंडेक्स कल 4 फीसदी टूटा था। वहीं, Nifty Smallcap इंडेक्स 4.4 फीसदी टूटा था।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। एशिया में NIKKEI पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है लेकिन SGX NIFTY आधा परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। गहराते यूक्रेन संकट के बीच कल अमेरिका में DOW गिरावट के साथ बंद हुआ था हालांकि NASDAQ की फ्लैट CLOSING हुई थी।
क्रूड और सोने की कीमतों में मजबूती
रूस और यूक्रेन संकट से कच्चे तेल में मजबूती कायम है। कच्चे तेल की कीमतें 7 साल की ऊंचाई पर पहुंची है। ब्रेंट का भाव 96 डॉलर के पास है ।वहीं सोने की भी चमक बढ़ी है। घरेलू बाजार में सोना 50,000 के पार निकला है। COMEX GOLD भी 1870 डॉलर के करीब नजर आ रहा है।
JIO PLATFORMS ने GLANCE में किया $20 Cr निवेश
आरआईएल पर रहे नजर
JIO PLATFORMS ने TECH START UP GLANCE में 20 करोड़ DOLLAR यानी करीब 1500 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया है। GLANCE, लॉक मोबाइल स्क्रीन पर PERSONALIZED CONTENT मुहैया कराती है । JIO PLATFORMS के DIRECTOR आकाश अंबानी ने कहा GLANCE के ग्लोबल लॉन्च में मदद मिलेगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,735 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,628 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,025 फिर 17,207 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 36,559 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,209 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,527 फिर 38,146 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 26.6 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फरवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 22.76 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17600 की स्ट्राइक पर 15.22 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
17000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 8.82 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16900 पर भी 4.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17800 और फिर 16000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
16500 की स्ट्राइक पर 34.7 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फऱवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17000 पर सबसे ज्यादा 30.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16000 की स्ट्राइक पर 21.40 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
16200 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16600 पर भी 2.59 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16800 पर 2.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
17300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17400 और फिर 17200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें एचयूएल, पीआई इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
14 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4,253.70 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,170.29 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
15 फरवरी को NSE पर 5 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें BHEL, Indiabulls Housing Finance, Punjab National Bank, SAIL और Tata Power के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।