Market cues : बाजार की लगाम अब पूरी तरह से तेजड़ियों के हाथ, निफ्टी में जल्द ही 24200–24400 का लेवल मुमकिन
Nifty Trade setup : बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी के 24,200–24,400 के रेजिस्टेंस ज़ोन की ओर बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद यह 24,800 के स्तर तक जा सकता है, जो अगस्त के इसके हाई के करीब है। वहीं, इसके लिए तत्काल सपोर्ट बेस ऊपर खिसककर 23,600–23,700 के जोन पर आ गया है
Trade Setup : बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव के मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स,इंडिया VIX लगातार तीन दिनों की बढ़त के बाद नीचे आ गया। यह 3.4 प्रतिशत गिरकर 15.19 पर आ गया
Trade setup for today : लगातार हो रही रैलियों और मजबूत होते तेजी के रुझान के चलते निफ्टी की लगाम अब पूरी तरह से तेजड़ियों को हाथ में दिख रही है। 4 नवंबर को इसमें 0.63 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। लगातार पांचवें सत्र में भी इसकी तेजी का सिलसिला जारी रहा। इस हफ्ते अब तक लगभग 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ निफ्टी अप्रैल 2026 के बाद से अपने सबसे अच्छे वीकली प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है।
सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर एक साफ बढ़त,'हायर हाई-हायर लो' पैटर्न का जारी रहना, कच्चे तेल की कीमतों का 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आना और डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का अमेरिकी मध्यावधि चुनाव हारना, इन सभी बातों ने बाजार के भरोसे को मजबूत किया है।
बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी के 24,200–24,400 के रेजिस्टेंस ज़ोन की ओर बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद यह 24,800 के स्तर तक जा सकता है, जो अगस्त के इसके हाई के करीब है। वहीं, इसके लिए तत्काल सपोर्ट बेस ऊपर खिसककर 23,600–23,700 के जोन पर आ गया है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 (23,961) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 23,973, 24,036 और 24,137
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 23,771, 23,709 और 23,608
निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
निफ्टी में लगातार लंबी बुलिश कैंडलें बनती रहीं और यह लगातार पांचवें सत्र में पिछले दिन के उच्च स्तर के ऊपर बंद हुआ, जो बुलिश मोमेंटम के मजबूत होने का संकेत है। 13 अगस्त के बाद पहली बार, इंडेक्स ने आखिरकार अपना 200-दिवसीय EMA वापस हासिल कर लिया, जबकि इसके शॉर्ट-टर्म और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज ऊपर की ओर बढ़ते रहे।
RSI 60 से काफी ऊपर, 68.55 पर बना रहा, जबकि MACD ने अपनी ऊपर की ओर की चाल जारी रखी। इसमें हरे रंग के हिस्टोग्राम बार लगातार पांचवें सेशन में भी बढ़ते रहे। इसके अलावा, इंडेक्स 24,774 से 22,180 तक की अपनी गिरावट के 61.8 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर के ऊपर आ गया है और अब 78.6 प्रतिशत रिट्रेसमेंट स्तर की ओर बढ़ रहा है। ये सभी टेक्निकल इंडीकेटर तेजी के रुझान (बुलिश मोमेंटम) के मजबूत होने की ओर इशारा करते हैं और बताते हैं कि बड़ा रुझान पूरी तरह से पॉजिटिव बना हुआ है।
बैंक निफ्टी (55,914) के लिए मुख्य स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,968, 56,122 और 56,371
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 55,469, 55,315 और 55,066
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 56,173, 56,775
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 55,049, 54,035
बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
बैंकिंग इंडेक्स 0.67 प्रतिशत बढ़कर 4 सितंबर के बाद पहली बार अपने 50-डे EMA के ऊपर आ गया है। इसने डेली टाइमफ्रेम पर एक लंबी बुलिश कैंडल बनाई है, जो खरीदारी में बढ़ती दिलचस्पी का संकेत है। यह इंडेक्स अब अपने 200-दिवसीय EMA (जो 56,300 पर है) से केवल 400 अंक दूर है, जबकि इसके शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। RSI धीरे-धीरे 60 के स्तर की ओर बढ़ रहा है और अभी 57.18 पर है, जबकि MACD ने अपना ऊपर की ओर का रुझान बनाए रखा है और यह शून्य रेखा (zero line) की तरफ बढ़ रहा है। इसके अलावा, MACD के हरे हिस्टोग्राम बार लगातार चौथे सत्र में भी बढ़ते रहे हैं। ये सभी टेक्निकल इंडिकेटर मोमेंटम में धीरे-धीरे सुधार और मजबूत होते प्राइस स्ट्रक्चर की ओर इशारा कर रहे हैं, जिससे बैंकिंग इंडेक्स में और रिकवरी आने की संभावना है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार चौथे सत्र में भी अपनी खरीदारी जारी रखी और 4 नवंबर को 7,284 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके विपरीत,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार चौथे सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और 3,712 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
इंडिया VIX
बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव के मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स,इंडिया VIX लगातार तीन दिनों की बढ़त के बाद नीचे आ गया। यह 3.4 प्रतिशत गिरकर 15.19 पर आ गया। यह बाजार में तेजी की उम्मीद रखने वालों के लिए कुछ राहत का संकेत है। हालांकि,बाजार में तेजी की उम्मीद रखने वालों को और अधिक राहत महसूस हो, इसके लिए इंडिया VIX का 14 के स्तर से नीचे आना और वहां बने रहना जरूरी होगा।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 4 नवंबर को गिरकर 1.15 पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.2 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, सेल (SAIL)
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।