Nifty Trade Setup for August 6 : बेंचमार्क निफ्टी में 5 अगस्त को एक दिन की तेजी के बाद बिकवाली का दबाव देखने को मिला। 6 अगस्त को होने वाली आरबीआई की नीति बैठक के नतीजों से पहले बाजार सतर्कता नजर आया। इसक चलते निफ्टी 73 अंक गिर गया। बियरिश मोमेंटम इंडीरेटरों के बीच लोअर हाई, लोअर लो फॉर्मेशन का क्रम बरकरार है। इसके साथ ही इंडेक्स शॉर्ट और मीडियम टर्म के मूविंग एवरेज, दोनों से नीचे कारोबार करता रहा। इसलिए,अगर निफ्टी 24,500 के स्तर को निर्णायक रूप से तोड़ देता है,जो पिछले हफ़्ते के निचले स्तर के साथ-साथ जून के निचले स्तर से भी मेल खाता है, तो बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि ऊपरी स्तर पर 24,800-24,900 के स्तर पर नज़र रखना बेहद ज़रूरी है। ये लेवल पार होने पर तेजी आ सकती है।
