Trade setup for today : निफ्टी के 25200-25300 की ओर बढ़ने की उम्मीद, 24860 पर नजर आ रहा सपोर्ट
Trade setup for today : आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी के 25,200-25,300 की ओर बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद इसका अगला संभावित लक्ष्य 25,500-25,700 होगा। बाजार जानकारों का कहा है कि नीचे की ओर इसके लिए 24,860 (दिसंबर 2024 का हाई) पर सपोर्ट है, जिसके बाद 24,500 अगला बड़ा सपोर्ट है
MoneyControl News
अपडेटेड May 16, 2025 पर 8:51 AM
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 15 मई को बढ़कर 1.19 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.89 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है
Market Trade setup : कल निफ्टी ने सात महीने के उच्चतम स्तर को छुआ। दो दिनों के कंसोलीडेशन के बाद तेजड़िये पूरी तरह से चार्ज हो गए। 15 मई को निफ्टी 1.6 फीसदी की तेजी के साथ 25,000 अंक से ऊपर चढ़ गया। निफ्टी बोलिंगर बैंड की ऊपरी रेखा से ऊपर बंद हुआ और हायर टॉप और हायर बॉटम के पैटर्न को बनाओ रखे हुए है। औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ मजबूत मार्केट मोमेंटम के भी संकेत हैं। ऐसे में आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी के 25,200-25,300 की ओर बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद इसका अगला संभावित लक्ष्य 25,500-25,700 होगा। बाजार जानकारों का कहा है कि नीचे की ओर इसके लिए 24,860 (दिसंबर 2024 का हाई) पर सपोर्ट है, जिसके बाद 24,500 अगला बड़ा सपोर्ट है
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,128, 25,275 और 25,513
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 24,653, 24,507 और 24,269
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस : 55,497, 55,744 और 56,144
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 54,696, 54,448 और 54,048
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस : 56,334, 58,681
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 54,134, 52,912
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकल बेसिस पर 26,000 की स्ट्राइक पर 88.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
24,500 की स्ट्राइक पर 42.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 56,000 की स्ट्राइक पर 11.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
55,000 की स्ट्राइक पर 19.02 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX को बाजार के "डर का पैमाना" कहा जाता है। लगातार चौथे सत्र में गिरकर 1.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.89 के स्तर पर बंद हुआ। वोलैटिलिटी में इस गिरावट ने तेजड़ियों को कुछ राहत प्रदान की तथा चल रही तेजी को सपोर्ट दिया।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 15 मई को बढ़कर 1.19 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.89 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।