Trade Spotlight: एमसीएक्स, इंडियामार्ट और केपीआईटी टेक में अब क्या करें, खरीदें-बेचें या बने रहें

गौरव शर्मा की राय है कि यह स्टॉक अपने 6,850 रुपये के अहम सपोर्ट के बहुत ही करीब नजर आ रहा है।

अपडेटेड Nov 11, 2021 पर 1:35 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    10 नवंबर को बाजार सीमित दायरे में काम करता नजर आया। कारोबार के अंत में यह हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। कल एफएमसीजी,आईटी और बैंकिंग शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया था लेकिन निफ्टी 18000 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा था। कल के कारोबार में निफ्टी 27 अंक गिरकर बंद हुआ था। वहीं सेसेंक्स करीब 80 अंक की गिरावट के साथ 60,350 के आसपास बंद हुआ था।

    सेसेंक्स-निफ्टी की तरह ही कल  छोटे-मझोले शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.44 फीसदी की गिरावट  के साथ बंद हुआ था। वहीं स्म़ॉलकैप इंडेक्स 0,09 फीसदी टूटकर बंद हुआ था।

    कल के कारोबार में एमसीएक्स एक्शन में रहा था। कल यह स्टॉक 5.21 फीसदी की बढत के साथ 1,934.55 के स्तर पर बंद हुआ था जबकि इंडियामार्ट F&O सेगमेंट का बड़ा गेनर रहा है और यह करीब 5.33  फीसदी की तेजी के साथ 7,597.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

    कल के कारोबार में केपीआईटी टेक में भी जोरदार एक्शन देखने को मिला था और इसने 7 फीसदी की बढ़त के साथ 399.60 के स्तर पर बंद होने के पहले इंट्राडे में 410 रुपये का नया हाई लगाया था। इसी तरह HEG में कल जोरदार खरीदारी देखने को मिली थी औऱ यह 9.89 फीसदी की बढ़त के साथ 2252.25 के स्तर पर बंद हुआ।

    Hot Stocks:आज की 3 टॉप पिक्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

    आइए जानते है इन शेयरों पर क्या है Globe Capital Markets के गौरव शर्मा की राय


    MCX- गौरव शर्मा की इस स्टॉक में 2100-2200 रुपये के लक्ष्य के लिए 1600 रुपये के नीचे की स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।

    IndiaMART InterMESH- गौरव शर्मा की राय है कि यह स्टॉक अपने  6,850 रुपये के अहम सपोर्ट के बहुत ही करीब नजर आ रहा है। ऐसे में इस शेयर में पोजिशनल ट्रेडरों में धीरे-धीरे खरीदारी करने की सलाह है। अगर यह शेयर 8000 रुपये  के ऊपर जाकर टिका रहता है तो इसमें आनेवाले हफ्तों में 9,000-9,500 का स्तर देखने को मिल सकता है।

    KPIT Technologies- गौरव शर्मा की राय है कि पोजिशनल ट्रेडर्स गिरावट में इस शेयर पर और खरीदारी कर सकते है। शॉर्ट से मीडियम टर्म में इस शेयर में और तेजी आती दिख सकती है। स्टॉक में खरीदारी करते समय 360 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।

    HEG- इस शेयर में एक कंसोलिडेशन के बाद फिर से ब्रेकआउट देखने को मिला है। अब ऊपर की तरफ इसको 2600 रुपये के  आसपास रजिस्टेंस  का सामना करना पड़ सकता है। शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स इस स्टॉक में 1950 रुपये का नीचे का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।