Trade Spotlight टाटा टेलीसर्विसेज, फिनोलेक्स केबल्स और स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी में आज इस रणनीति से बनेगा पैसा

Finolex Cables ने हाल ही में 937 रुपये का ऐतिहासिक शिखर हासिल किया है। जबकि डेली स्केल पर RSI ने 55 के स्तर से वापसी की है। इससे स्टॉक में और अधिक तेजी का रुझान नजर आ रहा है। जिगर पटेल का कहना है कि इसमें 1,050 रुपये के लक्ष्य के साथ 970-980 रुपये की रेंज में खरीदारी करें और स्टॉप-लॉस 935 रुपये लगाएं

अपडेटेड Jul 20, 2023 पर 11:22 AM
Story continues below Advertisement
Sterling and Wilson Renewable Energy में 348-353 रुपये की रेंज में और 330-335 रुपये की रेंज खरीदारी करने से 425 रुपये के ऊपरी लक्ष्य दिख सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र), फिनोलेक्स केबल्स और स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी के स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला है। टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) ने एक कंसोलिडेशन ब्रेकआउट दिया है और 200-दिवसीय ईएमए (78.94 रुपये) से ऊपर बंद हुआ है। स्टॉक 10.4 प्रतिशत बढ़कर 80.95 रुपये पर पहुंच गया। अच्छे वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। वहीं फिनोलेक्स केबल्स 9 प्रतिशत बढ़कर 978 रुपये पर पहुंच गया। इसने डेली चार्ट पर काफी अधिक वॉल्यूम के साथ बढ़िया बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। वहीं स्टर्लिंग और विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी 6.6 प्रतिशत उछलकर 354 रुपये पर पहुंच गया। अच्छे वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

    Anand Rathi Shares & Stock Brokers के जिगर एस पटेल ने बताया कि आज बाजार निवेशकों को इन शेयरों के साथ क्या रणनीति अपनानी चाहिए:

    स्टर्लिंग और विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी (Sterling and Wilson Renewable Energy)


    पिछले 3 महीनों से ये काउंटर 290-300 रुपये के अपने महत्वपूर्ण सपोर्ट के पास बेस बना रहा है। इंडिकेटर के लिहाज से वीकली RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 45 के स्तर से रीबाउंड हो गया है जो काउंटर में और अधिक तेजी के रुझान को दर्शा रहा है।

    जिगर पटेल ने कहा कि इसमें छोटी-छोटी किश्तों के रूप में 348-353 रुपये की रेंज में और 330-335 रुपये (यदि नीचे आया) की रेंज में 425 रुपये के ऊपरी लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते हैं। इसमें क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप-लॉस 310 रुपये होगा।

    Stocks on Broker's Radar: L&T फाइनेंस, पॉलीकैब, इप्का लैब्स, न्यूजेन सॉफ्ट पर हैं ब्रोकरेजेज की नजरें

    फिनोलेक्स केबल्स (Finolex Cables)

    फिनोलेक्स केबल्स ने हाल ही में 937 रुपये की ऐतिहासिक ऊंचाई हासिल की है। यह अपने सभी प्रमुख एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। जिससे इसमें अपट्रेंड नजर आ रहा है।

    डेली स्केल पर RSI ने 55 के स्तर से वापसी की है, जो काउंटर में और अधिक तेजी के रुझान को दर्शा रहा है। जिगर पटेल ने कहा कि इसमें 1,050 रुपये के लक्ष्य के साथ 970-980 रुपये की रेंज में खरीदारी की जा सकती है। इसमें डेली क्लोजिंग के आधार पर स्टॉप-लॉस 935 रुपये लगाना होगा।

    टाटा टेलीसर्विसेस महाराष्ट्र (Tata Teleservices (Maharashtra)

    जिगर पटेल ने कहा कि पिछले 2 महीनों से उक्त काउंटर 70-72 रुपये के अपने महत्वपूर्ण सपोर्ट के पास बेस बना रहा है। इंडिकेटर के लिहाज से डेली MACD ने जीरो-लाइन से ऊपर तेजी का क्रॉसओवर दिया है। जो काउंटर में और तेजी का संकेत दे रहा है।

    इसमें छोटी-छोटी किश्तों में 80-81 रुपये की रेंज में और दूसरा 75-76 रुपये (यदि नीचे आया) की रेंज में खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 95 रुपये के ऊपरी लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। काउंटर में क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप-लॉस 71 रुपये लगाना होगा।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।