ट्रेड स्पॉटलाइट: eClerx, महिंद्रा लाइफ स्पेस और मैक्रोटेक डेवलपर्स में अब क्या करें?

कल 29 मई के कारोबार में eClerx, महिंद्रा लाइफ स्पेस और मैक्रोटेक डेवलपर्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। eClerx Services लगभग 5 फीसदी बढ़कर 1613 रुपये पर बंद हुआ था। ये पिछले साल 28 अप्रैल के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स ने भी मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया

अपडेटेड May 30, 2023 पर 12:11 PM
Story continues below Advertisement
महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स ने भी मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इस स्टॉक में कल लगातार दूसरे सत्र में हायर टॉप, हायर बॉटम फॉर्मेशन दिखा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार ने 29 मई को 0.50 फीसदी की बढ़त दर्ज की। एशियाई बाजारों की तेजी ने भारतीय बाजारों में भी जोश भर दिया। जिसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। बीएसई सेंसेक्स 340 अंक चढ़कर 62846 पर हुआ। वहीं, निफ्टी करीब 100 अंकों की बढ़त के साथ 18599 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डोजी जैसा कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया जो लगातार तीन दिन की तेजी के बाद बाजार की आगे चाल पर बुल्स और बीयर्स के बीच की अनिश्चितता का संकेत है।

    बैंक निफ्टी ने कल इंट्राडे में 44483.35 का नया रिकॉर्ड हाई बनाया। कारोबार के अंत में ये 294 अंक बढ़कर 44312 के नए क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी कल 0.4 फीसदी और 0.3 फीसदी की बढ़त हुई। हालांकि इनका प्रदर्शन सेंसेक्स-निफ्टी की तुलना में कमजोर रहा था।

    कल 29 मई के कारोबार में eClerx, महिंद्रा लाइफ स्पेस और मैक्रोटेक डेवलपर्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। eClerx Services लगभग 5 फीसदी बढ़कर 1613 रुपये पर बंद हुआ था। ये पिछले साल 28 अप्रैल के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।


    महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स ने भी मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इस स्टॉक में कल लगातार दूसरे सत्र में हायर टॉप, हायर बॉटम फॉर्मेशन दिखा। स्टॉक 8.3 फीसदी चढ़कर 440 रुपये पर बंद हुआ था। ये पिछले साल 12 अक्टूबर के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है।

    आइए जानते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है GEPL केपिटल के विज्ञान सावंत के ट्रेडिंग रणनीति

    eClerx Services: इस स्टॉक ने 1260 रुपए के स्तर को सुरक्षित रखा है और उसी स्तर पर एक ठोस आधार भी तैयार कर लिया है। इसने डेली चार्ट्स पर डिसेंटिंग ट्राइएंगल पैटर्न का ब्रेकआउट दिया है जो स्टॉक में तेजी के रुझान की शुरुआत का संकेत है। ऐसे में ट्रेडरों और निवेशकों को इस स्टॉक में 1980 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगा। इसमें क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप लॉस 1500 रुपये होना चाहिए।

    इक्विटी बाजार में निवेशकों की भागीदारी बढ़ी, कैश और डेरिवेटिव्स दोनों सेगमेंट के वॉल्यूम में भारी बढ़त

    Mahindra Lifespace Developers: मंथली चार्ट पर स्टॉक वर्तमान में 7 महीने के हाई पर कारोबार कर रहा है। ये स्टॉक में तेजी आने का संकेत है। दैनिक चार्ट्स पर स्टॉक ने डबल बॉटम पैटर्न का ब्रेकआउट दिया है जो तेजी के रुझान की शुरुआत का संकेत है। इन बातों के ध्यान में रखते हुए ट्रेडरों और निवेशकों को क्लोजिंग बेसिस पर 410 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 490 रुपये के लक्ष्य के लिए इस स्टॉक को खरीदने और जमा करने की सलाह होगी।

    Macrotech Developers: इस स्टॉक में भी आगे तेजी कायम रहने के संकेत दिख रहे हैं। ऐसे में ट्रेडरों और निवेशकों को इस स्टॉक में 995 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 1220 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।