ट्रेड स्पॉटलाइट : फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक और एबीबी इंडिया में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trade Spotlight : सोमवार की तेजी में भाग लेने वाले शेयरों में फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक और एबीबी इंडिया शामिल थे। फेडरल बैंक 3.6 फीसी बढ़कर 154.05 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एचडीएफसी बैंक औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ 3.5 फीसदी चढ़कर 1,609 रुपये पर पहुंच गया। एबीबी इंडिया भी 5.6 फीसदी उछलकर 4,630.75 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ

अपडेटेड Dec 05, 2023 पर 10:26 AM
Trade Spotlight : फेडरल बैंक ने पिछले कारोबारी सत्र में एक नया लाइफ टाइम हाई बनाया था। कीमतें पिछले स्विंग हाई के करीब कारोबार कर रही हैं, जो कि 155.20 रुपये के करीब स्थित है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : भाजपा की तीन राज्यों की जीत और वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर जीडीपी डेटा के बाद बाजार जोश में है। अनुकूल ग्लोबल संकेतों, एफआईआई और डीआईआई की तरफ से लगातार हो रही खरीदारी और लगातार बन रहे हायर हाई और हायर लो से बाजार में और तेजी आने के संकेत दिख रहे हैं। बाजार जानकारों की राय है कि बाजार में तेजी का ट्रेंड कायम रहेगा। आने वाले दिनों में निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए 20,600-20,500 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट होगा। जबकि ऊपर की तरफ इसमें 20,900-21,000 का स्तर देखने को मिल सकता है।

    4 दिसंबर को, बेंचमार्क इंडेक्स ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गए। इनमें कल के कारोबारी सत्र में पिछले साल से ज्यादा की अवधि की एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी 419 अंक या 2.07 फीसदी उछलकर 20,687 पर पहुंच गया और बीएसई सेंसेक्स 1,384 अंक या 2.05 फीसदी बढ़कर 68,865 पर पहुंच गया। जबकि, निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.2 फीसदी और 1.4 फीसदी बढ़े।

    सोमवार की तेजी में भाग लेने वाले शेयरों में फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक और एबीबी इंडिया शामिल थे। फेडरल बैंक 3.6 फीसी बढ़कर 154.05 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एचडीएफसी बैंक औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ 3.5 फीसदी चढ़कर 1,609 रुपये पर पहुंच गया। एबीबी इंडिया भी 5.6 फीसदी उछलकर 4,630.75 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। इसने कल सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार किया।


    आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल की ट्रेडिंग रणनीति

    फेडरल बैंक (Federal Bank):पिछले सत्र में स्टॉक ने एक नया लाइफ टाइम हाई बनाया था। कीमतें पिछले स्विंग हाई के करीब कारोबार कर रही हैं, जो कि 155.20 रुपये के करीब स्थित है। इससे ऊपर बंद होने पर यह शेयर और चढ़ सकता है। स्टॉक का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। अगर स्टॉक 155 रुपए के ऊपर बंद होने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें और तेजी आ सकती है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 146 रुपए पर शॉर्ट टर्म सपोर्ट दिख रहा है।

    एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank):पिछले कुछ दिनों से एचडीएफसी बैंक में तेजी देखने को मिल रही है। एचडीएफसी बैंक 53-दिन के समय चक्र का बहुत अच्छी तरह से पालन कर रहा है। हम साफ देख सकते हैं कि जब भी यह स्टॉक इस चक्र के करीब पहुंचता है तो कीमतें गिर जाती हैं। यह समय चक्र यह समझने में मदद करता है कि क्या स्टॉक में तेजी का समय शुरू होने वाला है। पिछले कारोबारी सत्र में स्टॉक पिछले दिन के हाई से ऊपर बंद हुआ जो एक सकारात्मक संकेत है। इसके अलावा, यह स्टॉक हाल ही में इचिमोकू क्लाउड के ऊपर बंद हुआ है। यह भी अच्छा संकेत है। कुल मिला कर कहें तो इस शेयर का रुझान सकारात्मक है। जब तक ये स्टॉक 1560 रुपए के ऊपर कायम है इसमें तेजी की संभावना बनी हुई है। किसी करेक्शन में स्टॉक में खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में स्टॉक में 1650 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।

    बैंक निफ्टी ने 1600 अंकों के उछाल के साथ लगाया नया हाई, जानिए अब किन स्तरों पर है सपोर्ट और रजिस्टेंस

    एबीबी इंडिया (ABB India):पिछले कुछ दिनों से एबीबी में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। पिछले कारोबारी सत्र में स्टॉक ने डेली चार्ट पर एक बड़ी बुलिश कैंडल बनाई थी। स्टॉक 4,630 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। राउंडिंग बॉटम का ब्रेकआउट अभी भी लंबित है। 4,680 रुपये से ऊपर की कोई भी क्लोजिंग राउंडिंग बॉटम पैटर्न के ब्रेकआउट की पुष्टि करेगी। स्टॉक इचिमोकू क्लाउड के ऊपर कारोबार कर रहा है जो इ बात का संकेत है कि स्टॉक का शॉर्ट टर्म ट्रेंड तेजी का है। कुल मिला कर इस शेयर का रुझान सकारात्मक है। 4,680 रुपये से ऊपर का ब्रेक इसको 4,900-4,950 रुपये तक ले जा सकता है। जब तक यह स्टॉक 4,440 रुपये के ऊपर टिका रहता है इसमें तेजी की संभावना कायम है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।