ट्रेड स्पॉटलाइट : जीएनएफसी, एमसीएक्स इंडिया और दीपक फर्टिलाइजर्स में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trade Spotlight : पिछले कारोबारी दिन जीएनएफसी, एमसीएक्स इंडिया और दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। एनएसई पर जीएनएफसी के शेयर 5.4 फीसदी बढ़कर 669 रुपये पर बंद हुए थे। एमसीएक्स इंडिया भी 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 2197 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 9:57 AM
Trade Spotlight : दीपक फर्टिलाइजर्स के चार्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि अच्छे कंसोलीडेशन के बाद स्टॉक ने अंततः ट्राइएंगल पैटर्न को तोड़ दिया और इसके ऊपर बने रहने में भी कामयाब रहा है। यह एक तेजी का संकेत है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : 16 अक्टूबर को भी बाजार कंसोलीडेशन मोड में ही रहा। काल के कारोबार में निफ्टी के लिए 19690 के स्तर पर स्थिति 20-डे EMA पर सपोर्ट और ऊपर की तरफ 19800 पर रजिस्टेंस देखने को मिला। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि पिछले चार दिनों के रुझान को देखते हुए लगता है कि कि निफ्टी 50 इंडेक्स कुछ और कारोबारी सत्रों तक 19600-19850 की रेंज में रह सकता है। इस रेंज के किसी भी ओर कोई निर्णायक ब्रेकआउट के बाद ही बाजार की दिशा साफ होगी।

    कल निफ्टी 19 अंक गिरकर 19732 पर आ गया और पिछले दिन के दायरे में ही रहा। जबकि बीएसई सेंसेक्स 116 अंक गिरकर 66167 पर बंद हुआ था। हालांकि, ब्रॉडर मार्केट ने फ्रंटलाइनर्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 0.2 फीसदी और 0.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

    पिछले कारोबारी दिन जीएनएफसी, एमसीएक्स इंडिया और दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। एनएसई पर जीएनएफसी के शेयर 5.4 फीसदी बढ़कर 669 रुपये पर बंद हुए थे। एमसीएक्स इंडिया भी 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 2197 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन भी कल सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा और लगातार पांचवें सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ।


    आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल की ट्रेडिंग रणनीति

    दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन (Deepak Fertilisers And Petrochemicals Corporation): दीपक फर्टिलाइजर्स के चार्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि अच्छे कंसोलीडेशन के बाद स्टॉक ने अंततः ट्राइएंगल पैटर्न को तोड़ दिया और इसके ऊपर बने रहने में भी कामयाब रहा है। यह एक तेजी का संकेत है। शेयर अब एक अच्छे रिवर्सल पैटर्न की ओर इशारा कर रहा है। इसके अलावा ये स्टॉक इचिमोकू क्लाउड की नीली और लाल रेखाओं के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा हैं। ये एक और सकारात्मक संकेत है। आने वाले दिनों में स्टॉक में और तेजी आने की संभावना है। शॉर्ट टर्म में स्टॉक के लिए 655 रुपये पर तत्काल सपोर्ट है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 720 रुपये का टारगेट हासिल हो सकता है।

    एमसीएक्स इंडिया (MCX India) : वर्तमान में ये स्टॉक एक अपवर्ड स्लोपिंग चैनल में बढ़ रहा है। स्टॉक में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है और इसमें तेजी आ रही है। 2220 रुपये के चैनल रजिस्टेंस को तोड़ने के बाद स्टॉक में और तेजी आने की संभावना है क्योंकि इसके बाद ऊपर की तरफ बहुत कम या कोई रजिस्टेंस नहीं होगा। ऐसे में स्टॉक में किसी गिरावट में 2300 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करने की सलाह होगी। 2079 रुपये पर स्टॉक के लिए सपोर्ट दिख रहा है।

    Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

    गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (Gujarat Narmada Valley Fertilisers & Chemicals): इजराइल-हमास युद्ध की वजह से पिछले एक हफ्ते से उर्वरक शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। डेली चार्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि 10 अक्टूबर के बाद से एक भी कैंडल पिछले दिन के निचले स्तर से नीचे बंद नहीं हुई है। ये स्टॉक में तेजी का रुझान कायम रहने का संकेत है। शॉर्ट टर्म में जीएनएफसी में 710 रुपये तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। वहीं, अगर रजिस्टेंस पार हो जाता है तो स्टॉक में 760 रुपये तक जाने की संभावना दिख रही है। शॉर्ट टर्म में स्टॉक के लिए 645 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।