ट्रेड स्पॉटलाइट : महिंद्रा एंड महिंद्रा, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण और बीएसई के लिए अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trade Spotlight : क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण ने भी मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। ये पिछले कई सत्रों के कंसोलीडेशन के बाद काउंटर में तेजी के रुझान का संकेत देता है। स्टॉक में गैप अप ओपनिंग देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में ये 8.5 फीसदी उछलकर 1507 रुपये के रिकॉर्ड क्लोजिंग लेवल पर बंद हुआ था

अपडेटेड Oct 25, 2023 पर 11:22 AM
Trade Spotlight : बीएसई में पॉजिटिव ट्रेंड बना हुआ है। अगर ये शेयर 1850 रुपए की बाधा पार कर लेता है तो फिर इसमें 2000 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : पिछले कारोबारी सत्र में आई तेज गिरावट को देखते हुए अब बाजार में कुछ कंसोलीडेशन की संभावना है। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी अगस्त के निचले स्तर 19224 पर सपोर्ट लेने की कोशिश कर सकता है, लेकिन अगर ये सपोर्ट टूट जाता है तो निफ्टी निकट की अवधि में 19000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर की ओर फिसल सकता है। वहीं ये सपोर्ट बना रहने पर निफ्टी शॉर्ट टर्म के लिए 19500-19600 की ओर जाता दिख सकता है। बता दें कि पिछले कारोबारी दिन यानी 23 अक्टूबर को निफ्टी 261 अंक या 1.3 फीसदी गिरकर 19282 पर आ गया था। एक ही सत्र में ये न केवल 19480 बल्कि 19300 के स्तर को तोड़ने के बाद दैनिक चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाता दिखा था।

    पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 826 अंक या 1.3 फीसदी गिरकर 64,572 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांक बेंचमार्क से ज्यादा गिरे थे। इनमें 2.7 फीसदी और 3.6 फीसदी की कमजोरी आई थी।

    23 अक्टूबर को महिंद्रा एंड महिंद्रा, क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण और बीएसई में जोरदार तेजी आई थी। एनएसई पर महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.4 फीसदी बढ़कर 1565 रुपये पर पहुंच गया था। इसने दैनिक चार्ट पर अपर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। स्टॉक का वॉल्यूम भी औसत से ज्यादा था।


    क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण ने भी मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। ये पिछले कई सत्रों के कंसोलीडेशन के बाद काउंटर में तेजी के रुझान का संकेत देता है। स्टॉक में गैप अप ओपनिंग देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में ये 8.5 फीसदी उछलकर 1507 रुपये के रिकॉर्ड क्लोजिंग लेवल पर बंद हुआ था।

    बीएसई भी गैप अप ओपनिंग के बाद 7.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1707 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था। डेली टाइम फ्रेम पर स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ लॉन्ग अपर शैडो बनाते हुए बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ये एक सकारात्मक संकेत है। स्टॉक में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रखी थी और ये सभी अहम मूविंग एवरेज (20, 50, 100 और 200-डे ईएमए) से काफी ऊपर कारोबार करता दिखा था।

    आइए देखते है कि अब इन शेयरों पर क्या है वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल की ट्रेडिंग रणनीति

    महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M): पिछले कारोबारी सत्र में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मजबूती दिखाई और बाजार में कंजोरी के बावजूद बढ़त के साथ बंद हुआ। ये स्टॉक जुलाई 2023 से कंसोलीडेशन के दौर में है। पिछले दिन स्टॉक बोलिंगर बैंड के मध्य बैंड के ठीक ऊपर बंद हुआ है। स्टॉक में अभी भी तेजी के संकेत कायम हैं। इस शेयर को 1515 रुपये के स्तर पर अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। कुल मिलाकर, ऑटो शेयरों में तेजी का रुख है और गिरावट की संभावना सीमित है। संक्षेप में कहें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा शॉर्ट टर्म में साइडवेज रह सकता है। 1590 रुपये से ऊपर जाने पर स्टॉक में 1650 रुपये का लक्ष्य हासिल हो सकता है। 1515 रुपये पर स्टॉक के लिए अच्छा सपोर्ट है।

    क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण (CreditAccess Grameen): अच्छे तिमाही नतीजों के बाद क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण अब तक के हाई पर कारोबार कर रहा है। वर्तमान में, स्टॉक अपवर्ड स्लोपिंग चैनल में ऊपर की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा, सिग्नल लाइन के ऊपर घूमने के बाद, केएसटी इंडीकेटर अब ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जिससे पता चलता है कि स्टॉक में अच्छा मोमेंटम है और इसमें तेजी आ रही है। आगे इस स्टॉक में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। जब तक स्टॉक के लिए 1450 रुपये पर सपोर्ट कायम है। इसमें 1585 रुपये के हाई पर जाने की संभावना बनी हुई है।

    'पांच साल पिछड़ गई' HUL, ब्रोकरेज ने की रेटिंग में कटौती, अब ये टारगेट प्राइस

    बीएसई (BSE): बीएसई में भी पॉजिटिव ट्रेंड बना हुआ है। अगर ये शेयर 1850 रुपए की बाधा पार कर लेता है तो फिर इसमें 2000 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ स्टॉक के लिए 1590 पर नियर टर्म सपोर्ट है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।