कारोबारी सत्र के एक दम आखिरी छोर पर आई खरीदारी के दम पर 25 मई यानी कल के कारोबार में बाजार बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। डेरीवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी वाले दिन बाजार काफी वोलेटाइल रहा था। उधर ग्लोबल बाजार में कल सुस्ती देखने को मिली थी। अमेरिका में डेट सीलिंग पर बना गतिरोध ग्लोबल मार्केट को परेशान किए हुए है। बीएसई सेंसेक्स लगभग 100 अंक बढ़कर 61873 पर बंद हुआ और निफ्टी 50 36 अंक उछलकर 18,321 पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.1 फीसदी बढ़कर बंद हुआ था।
कल के कारोबार में वोलैटिलिटी कुछ कम होती दिखी थी। निफ्टी में अगले तीस दिनों के संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया विक्स 13.11 के स्तर से 4.51 फीसदी गिरकर 12.52 के स्तर पर आ गया।
कल के कारोबार में जिन स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला उनमें एनसीसी शामिल था। ये स्टॉक कल 8.5 फीसदी बढ़कर 118 रुपये पर बंद हुआ था। इसमें लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। गुरुवार की रैली में ये स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज (21, 50, 100 और 200-डे ईएमए - एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर चला गया जो एक सकारात्मक संकेत है।
Zomato के शेयर कल 4.4 फीसदी की बढ़त के साथ 67.30 रुपये पर बंद हुए थे। ये पिछले साल 2 दिसंबर के बाद का इस स्टॉक का उच्चतम क्लोजिंग लेवल है। इस स्टॉक में कल औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक ने 9 मई के मदर कैंडल से एक अच्छा ब्रेकआउट दिया है। इसके साथ ही ये स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। ये एक सकारात्मक संकेत है।
Tata Elxsi भी कल 25 मई को 3.25 फीसदी चढ़कर 7261 रुपये पर बंद हुआ था। ये 24 अक्टूबर, 2022 के बाद का इसका उच्चतम बंद स्तर है। स्टॉक ने भारी वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। इसके साथ ही इसमें एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला था। कल की तेजी के साथ ही अब ये स्टॉक सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही इसमें लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन बनता दिखा है।
आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग रणनीति
Zomato: यह काउंटर पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से एक राइजिंग चैनल में है। इसके अलावा, वीकली चार्ट्स पर इस स्टॉक ने एक कप और हैंडल चार्ट फॉर्मेशन बनाया है। ऐसे में रजिस्टेंस जोन से बाहर निकलने के बाद आने वाले कारोबारी सत्रों में भी इस स्टॉक में तेजी जारी रहने की संभावना है। श्रीकांत चौहान का मानना है कि पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 64 रुपये का स्तर ट्रेंड डिसाइडर लेवल साबित होगा। अगर ये स्टॉक 64 रुपए ये ऊपर टिके रहने में कामयबाब रहता है तो फिर इसमें शॉर्ट टर्म में 72 रुपये तक की तेजी देखने के मिल सकती। हालांकि, अगर ये स्टॉक 64 रुपये से नीचे बंद होता है, तो ट्रेडर्स आपनी लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं।
NCC:पिछले कुछ हफ्तों की जोरदार तेजी के बाद स्टॉक में ऊपरी स्तरों से शॉर्ट टर्म करेक्शन आता दिखा है। वीकली चार्ट्स पर, काउंटर ने अपने अहम रिट्रेसमेंट जोन से अपने रुझान में बदलाव का संकेत दिया है। स्टॉक का स्ट्रक्चर मौजूदा स्तरों से ऊपर की तरफ और तेजी आने के संकेत दे रहा है। ट्रेडर्स के लिए, 112 रुपये पर अहम सपोर्ट है। ऊपर की तरफ शॉर्ट टर्म ये स्टॉक 125 रुपये तक जाता दिख सकता है।
Tata Elxsi:ऊपरी स्तरों से तेज गिरावट के बाद ये काउंटर एक्यूमुलेशन जोन में था। यहा ये स्टॉक एक रेक्टैंगल फॉर्मेशन में कारोबार कर रहा था। हालांकि, वीकली चार्ट पर इस स्टॉक ने अच्छे वॉल्यूम के साथ एक रेंज ब्रेकआउट दिया है। ये निकट की अवधि में इस स्टॉक में तेजी बने रहने का संकेत है। अब जब तक ये स्टॉक 7000 रुपये से नीचे नहीं जाता तब तक पोजीशनल ट्रेडर्स के लिए स्टॉक में कमाई के मौके रहेंगे। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 7780 रुपये का लक्ष्य हासिल हो सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।