Trade Spotlight : 11 सितंबर का दिन बाजार के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। G20 शिखर सम्मेलन के बाद, बैंकिंग, आईटी, ऑटो, इंफ्रा और एफएमसीजी शेयरों के सोपर्ट से निफ्टी 50 इंडेक्स 20000 अंकों के मील के पत्थर तक पहुंच गया। बाजार जानकारों का कहना है कि अब आगे 20200 निफ्टी के लिए तत्काल रजिस्टेंस का काम कर सकता है। इसके बाद निफ्टी के लिए 20500 का स्तर अगला लक्ष्य होगा। लेकिन इसके लिए शर्त ये है कि आने वाले दिनों में 19900-19800 का सपोर्ट टूटना नहीं चाहिए। हालांकि अब तक की जोरदार रैली के बाद कुछ कंसोलीडेशन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
निफ्टी 50 इंडेक्स कल 176 अंक बढ़कर 19996 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था और बीएसई सेंसेक्स 528 अंक उछलकर 67127 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी। बैंक निफ्टी ने भी अपने उच्चतम स्तर को बरकरार रखा था। कल के कारोबार में ये इंडेक्स 400 अंक से ज्यादा बढ़कर 45571 पर पहुंच गया था। जबकि निफ्टी आईटी 227 अंक चढ़कर 32643 पर बंद हुआ था।
कल रेल विकास निगम, इमामी और जेएसडब्ल्यू एनर्जी में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था। रेल विकास निगम सोमवार को 16.4 फीसदी की बढ़त के साथ 189.50 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। इसने लगातार दूसरे सत्र में हायर हाई, हायर लो का गठन जारी रखा था। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ दैनिक चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।
इमामी ने भी फ्लैग और पोल जैसे पैटर्न ब्रेकआउट के बाद मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये काउंटर में और तेजी आने की संभावना का संकेत है। ये स्टॉक कल 5 फीसदी बढ़कर 567.65 रुपये पर पहुंच गया, जो 9 नवंबर, 2021 के बाद का उच्चतम समापन स्तर है।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी 9 फीसदी बढ़कर 431.25 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था। इसने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर मजबूत मजबूत कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बंद हुआ था।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल की ट्रेडिंग रणनीति
रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam): रेल विकास निगम के लगभग सभी इंडीकेटर ओवरबॉट जोन में हैं। इसलिए, जब तक ये स्टॉक 160 रुपये के ऊपर टिका रहता है। तब तक इसमें किसी गिरावट में ही खरीद करें। वर्तमान स्तरों पर खरीदारी की सलाह नहीं होगी।
इमामी (Emami): इमामी के लिए पॉजिटिव संकेत बने हुए हैं। आगे तेजी जारी रहे इसके लिए स्टॉक को 570 रुपये को ऊपर का डेली क्लोजिंग देना होगा। ऐसा होने पर स्टॉक 595 रुपये की ओर बढ़ता दिख सकता है। नीचे की तरफ स्टॉक के लिए 545 रुपये पर शॉर्ट टर्म सपोर्ट है।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy): अब तक स्टॉक में काफी तेजी आ चुकी है। ऐसे में वर्तमान स्तरों पर खरीदारी की सलाह नहीं होगी। किसी गिरावट में 403 रुपए के आसपास मिलने पर खरीदारी करें। 370 रुपए पर स्टॉपलॉस लगाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।