ट्रेड स्पॉटलाइट : रेल विकास निगम, यस बैंक और बीएसई में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

Trade Spotlight : 4 सितंबर के कारोबारी सत्र में बीएसई ने लगातार छठे सत्र में बढ़त हासिल की और 5.5 फीसदी उछलकर 1188 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक ने डेली टाइम फ्रेम पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। 20-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) अप्रैल से स्टॉक के लिए सपोर्ट के रूप में काम कर रहा है। पिछले चार दिनों में इसमें ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी मजबूत रहा है।

अपडेटेड Sep 05, 2023 पर 10:32 AM
Story continues below Advertisement
Trade Spotlight : पिछले कारोबारी सत्र में, आरवीएनएल में गैप अप ओपनिंग देखने को मिली थी। इसके बाद स्टॉक में भारी खरीदारी देखने को मिली। इसने कल 163.45 के स्तर के करीब एक नया ऑल टाइम हाई बनाया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : बाजार में लगातार बने तेजी के रुझान के चलते 4 सितंबर को निफ्टी पिछले 16 सत्रों के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबारी सत्र में अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्सों में तेजी देखने को मिली थी। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर ये तेजी जारी रहती है तो निफ्टी आने वाले कारोबारी सत्रों में 19650 का स्तर पार करता दिख रहा है। निफ्टी के लिए 19400-19300 पर सपोर्ट है। आने वाले हफ्तों में ब्रॉडर मार्केट के भी गति पकड़ने की उम्मीद है। कल निफ्टी 50 इंडेक्स 90 अंक से ज्यादा उछलकर 19529 पर और बीएसई सेंसेक्स 240 अंक से थोड़ा ज्यादा चढ़कर 65628 पर पहुंच गया था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1 फीसदी ऊपर और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.3 फीसदी ऊपर बंद हुए थे।

    बैंक निफ्टी 140 अंक से ज्यादा बढ़कर 44578 पर पहुंच गया था। जबकि निफ्टी आईटी ने एक साल से ज्यादा के कंसोलीडेशन को निर्णायक रूप से तोड़ता दिखा था। ये इंडेक्स कल 650 अंक उछलकर 32164 पर पहुंच गया था। ये पिछले साल 22 अप्रैल के बाद का हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है।

    कल के कारोबारी सत्र में ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में रेल विकास निगम, यस बैंक और बीएसई शामिल थे। रेल विकास निगम 11.6 फीसदी उछलकर 154.4 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। इसमें काफी अच्छा वॉल्यूम भी देखने को मिला था। स्टॉक ने डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडों के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो दर्शाता है कि ऊपरी स्तरों पर स्टॉक में मुनाफावसूली हुई है।


    कल के कारोबारी सत्र में यस बैंक के शेयर 7.2 फीसदी बढ़कर 18.60 रुपये पर पहुंच गए और डेली स्केल पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाते दिखे। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ 4 जनवरी और 24 जुलाई के हाई से सटे नीचे की ओर डाउनवर्ड रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का निर्णायक ब्रेकआउट देखने को मिला है।

    बीएसई में कल लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त देखने को मिली। ये स्टॉक कल 5.5 फीसदी उछलकर 1188 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। डेली टाइम फ्रेम पर ये स्टॉक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाता दिखा था। 20-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) अप्रैल से स्टॉक के लिए सपोर्ट के रूप में काम कर रहा है। पिछले चार दिनों में इसमें ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी मजबूत रहा है।

    आइए देखते हैं कि वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल की अब इन स्टॉक्स पर क्या है ट्रेडिंग रणनीति

    रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam): पिछले कारोबारी सत्र में, आरवीएनएल में गैप अप ओपनिंग देखने को मिली थी। इसके बाद स्टॉक में भारी खरीदारी देखने को मिली। इसने कल 163.45 के स्तर के करीब एक नया ऑल टाइम हाई बनाया। बेहतर रेल कनेक्टिविटी के लिए वित्त वर्ष 2024-2031 के लिए 5.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश के रेल मंत्रालय की नई योजना के बाद सभी रेलवे शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। डेली चार्ट पर स्टॉक में ट्राइएंगल पैटर्न का ब्रेकआउट देखने को मिला है। अब इचिमोकू क्लाउड शॉर्ट टर्म में सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है जो 132 रुपये के स्तर के करीब है। स्टॉक में आई हालिया तेजी हालिया बढ़त तीसरी लहर की इंटरमीडिएट iii जैसी प्रतीत होती है। दूसरी ओर, आरएसआई ओवरबॉट जोन में है। ऐसे में इस स्टॉक में गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। जल्द ही इस स्टॉक में हमें 165-170 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।

    यस बैंक (Yes Bank) : डेली चार्ट से पता चलता है कि पिछले कारोबारी सत्र में स्टॉक ने इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर नाम का एक क्लासिकल रिवर्सल पैटर्न बनाया है जो मंदी से तेजी की ओर वापसी का संकेत। अब अगर ये स्टॉक 18.60 रुपये के स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 21-22 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है।

    बीएसई (BSE) : महज 4 कारोबारी सत्रों में बीएसई में 30 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। दैनिक चार्ट से साफ है 20-डे ईएमए स्टॉक के लिए बड़े सपोर्ट के रूप में काम कर रहा है। ऐसे में जब तक ये स्टॉक इस सपोर्ट को बनाए रखता है तब तक इसमें तेजी की संभावना कायम रहेगी। मध्यम अवधि के नजरिए से स्टॉक के लिए 943 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, शॉर्ट टर्म के नजरिए से 1070 रुपए पर सपोर्ट है। इस समय स्टॉक में किसी गिरावट में खरीदारी की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में स्टॉक में 1250 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।