Trade Spotlight:10 जुलाई को बाजार दायरे में कारोबार करता दिखा। करोबार के अंत में बाजार हल्की बढ़त के साथ पिछले कारोबारी दिन के क्लोजिंग लेवल को आसपास ही बंद हुआ। बेंचमार्क इंडेक्स ने पिछले दिन की सीमा के भीतर ही कारोबार किया और डेली चार्ट पर एक इन्साइडर बार जैसा पैटर्न बनाया। बीएसई सेंसेक्स 64 अंक बढ़कर 65344 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 24 अंक बढ़कर 19356 पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट एक और कारोबारी सत्र में दबाव में रहे। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी और 0.6 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए।
बैंक निफ्टी भी लाल निशान में फिसल गया और 64 अंक गिरकर 44861 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी आईटी 366 अंक या 1.24 फीसदी गिरकर 29195 पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश बेल्ट होल्ड पैटर्न बनाया। लेकिन इसे 200-डे ईएमए पर सपोर्ट मिला।
कल को कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और सिएट शामिल में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था। रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.85 फीसदी बढ़कर 2,735.05 रुपये पर पहुंच गया जो पिछले साल 9 जून के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। इस स्टॉक ने कल डेली चार्ट पर काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ लंबे समय तक तेजी वाला कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में कल कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला था। ये स्टॉक 9.4 फीसदी की बढ़त के साथ 1447 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया।
एक दिन के करेक्शन के बाद सीएट के शेयरों में फिर तेजी आई और यह 4 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 2,516 रुपये के ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ दैनिक चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो और स्मॉल लोअर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है।
आइए देखते हैं कि अब इन शेयरों पर क्या है GEPL कैपिटल के विज्ञान सावंत की ट्रेडिंग रणनीति
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries):रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हायर हाई और हायर लो बनाना शुरू कर दिया है जो अपट्रेंड की कायम रहने का संकेच है। इसके अलावा, हाल ही में इसमें राउंडिंग बॉटम पैटर्न का ब्रेकआउट हुआ है, जो ऊपर की ओर रुझान की शुरुआत का संकेत है। यह ब्रेकआउट स्टॉक में तेजी आने आने की संभावना दिखा रहा है। ऐसे में ट्रेडर्स और निवेशकों को इस स्टॉक को 3000 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदने की सलाह है। इसके लिए क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप-लॉस 2650 रुपये होना चाहिए।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders):स्टॉक वर्तमान में अपने ऑल टाइम हाई के करीब है। ये स्टॉक में अपट्रेंड कायम रहने का संकेत है। इससे पता चलता है कि ऊपर की ओर इसका रुझान मजबूत है और इसके जारी रहने की संभावना है। ऐसे में ट्रेडर्स और निवेशकों को इस स्टॉक को 1700 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदने की सलाह है। इसके लिए क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप-लॉस 1330 रुपये होना चाहिए।
सीएट (Ceat):स्टॉक वर्तमान में एक मजबूत और लगातार अपट्रेंड के संकेत दे रहा है। स्टॉक अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। यह चल रहे रुझान में एक मजबूत मोमेंट का संकेत है। ऐसे में ट्रेडर्स और निवेशकों को इस स्टॉक को 2920 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदने की सलाह है। इसके लिए क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप-लॉस 2370 रुपये होना चाहिए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।