Get App

Trade Spotlight: एक्सिस बैंक, गॉडफ्रे फिलिप्स और भारत फोर्ज में अब क्या करें ?

कल के करोबार में एक्सिस बैंक में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। यह 2.7 फीसदी की बढ़त के साथ 939.35 का अपना रिकॉर्ड क्लोजिंग दर्ज करता दिख रहा था। इसी तरह Godfrey Phillips India का शेयर भी करीब 7 फीसदी की बढ़त के साथ 1912 रुपये की रिकॉर्ड क्लोजिंग लगाता दिखा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2022 पर 11:34 AM
Trade Spotlight: एक्सिस बैंक, गॉडफ्रे फिलिप्स और भारत फोर्ज में अब क्या करें ?
भारत फोर्ज 4 फीसदी की तेजी लेते हुए 871.35 के स्तर पर बंद हुआ था। इन तीनों स्टॉक्स ने कल डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था

8 दिसंबर को बाजार पिछले दिन की गिरावट की थोड़ी भरपाई करते हुए लगभग 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल बैंकिंग शेयरों से बाजार को जबरदस्त सपोर्ट मिला था। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी को 18500 के आसपास मजबूत सपोर्ट मिला था। निफ्टी 18600 से थोड़ा ऊपर बंद होने में कामयाब हुआ था। कल निफ्टी करीब 50 अंकों की बढ़त के साथ 18609 के स्तर पर बंद हुआ था। इसने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था। सेंसेक्स में भी कल 150 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली थी। यह 62571 के स्तर पर बंद हुआ था।

कल के करोबार में एक्सिस बैंक में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। यह 2.7 फीसदी की बढ़त के साथ 939.35 का अपना रिकॉर्ड क्लोजिंग दर्ज करता दिख रहा था। इसी तरह Godfrey Phillips India का शेयर भी करीब 7 फीसदी की बढ़त के साथ 1912 रुपये की रिकॉर्ड क्लोजिंग लगाता दिखा था। वहीं भारत फोर्ज 4 फीसदी की तेजी लेते हुए 871.35 के स्तर पर बंद हुआ था। इन तीनों स्टॉक्स ने कल डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था।

बैंक निफ्टी में नई तेजी शुरू,हर छोटी गिरावट पर करें खरीदारी: अनुज सिंघल

आइये जानते हैं अब इन शेयरों पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें