बैंक निफ्टी में नई तेजी शुरू,हर छोटी गिरावट पर करें खरीदारी: अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी 10 DEMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। 18600, 18700 और 18800 की कॉल में राइटिंग देखने को मिली है। निफ्टी आज नो ट्रेड जोन में खुला है। 18600 के करीब खरीदारी का स्तर है। 18,700-18,750 के जोन में मुनाफा बुक कर सकते हैं

अपडेटेड Dec 09, 2022 पर 10:37 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी में नई तेजी शुरू हो गई है। 43,600 और 44000 की कॉल में सबसे ज्यादा बिल्डअप देखने को मिला है

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार की चाल पकड़ने के लिए क्रूड पर फोकस रखें। भारतीय बाजार क्रूड की चाल से जुड़े हैं। बैंक निफ्टी ने कल नया शिखर छुआ था। बैंक निफ्टी ने फिर लीडरशिप दिखाई है। अब निफ्टी को IT और RIL से सपोर्ट की जरूरत है। आज के लिए ग्लोबल संकेत पॉजिटिव हैं। FIIs की बिकवाली जारी है क्योंकि पैसा चीन जा रहा है। अमेरिका में महंगाई के अहम आंकड़े आने वाले हैं। इन पर भी बाजार की नजरें लगी हुई हैं।

ग्लोबल बाजारों के संकेत

ग्लोबल बाजारों के संकेत की बात करें तो ओल्ड इकोनॉमी से जुड़े शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। IT में बिकवाली का ट्रेंड वापस लौटा है। ओल्ड इकोनॉमी ट्रेड के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे हैं। अमेरिकी बाजारों में स्थिरता के संकेत हैं। भारत के लिए बड़े संकेत चीन से आ रहे हैं। चीन के बाजारों में बड़ी तेजी शुरू हो चुकी है।


Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी 10 DEMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। 18600, 18700 और 18800 की कॉल में राइटिंग देखने को मिली है। निफ्टी आज नो ट्रेड जोन में खुला है। 18600 के करीब खरीदारी का स्तर है।

18,700-18,750 के जोन में मुनाफा बुक कर सकते हैं। 18,750 के ऊपर निकला तो नया शिखर संभव है। आज FMCG और ऑटो सेक्टर पर नजर रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में नई तेजी शुरू हो गई है। 43,600 और 44000 की कॉल में सबसे ज्यादा बिल्डअप देखने को मिला है। 43,900-44,000 प्रॉफिट बुक करने का जोनहै। हर छोटी गिरावट पर खरीदारी कर सकते हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।