कल बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स- निफ्टी करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। मंदी की बढ़ती आशंका और ग्लोबल बाजारों की कमजोरी ने भारतीय बाजारों पर अपना असर दिखाया। BSE सेंसेक्स 844 अंक टूटकर 57,147 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 250 अंक टूटकर 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया और 16,983 के स्तर पर बंद हुआ।
