Trade Spotlight: जुबिलेंट फूडवर्क्स, पेटीएम और जेएसडब्ल्यू एनर्जी में अब क्या करें?

कल के कारोबार में जुबिलेंट फूडवर्क्स ,पेटीएम और जेएसडब्ल्यू एनर्जी में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। Jubilant Foodworks कल 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर 458 रुपए पर बंद हुआ था। कल ये स्टॉक 455 रुपए पर स्थित अपने 9 EMA को थोड़ा ऊपर बंद हुआ था

अपडेटेड Feb 10, 2023 पर 9:13 AM
Story continues below Advertisement
जेएसडब्ल्यू एनर्जी कल के कारोबार में 5.5 फीसदी की तेजी के साथ 236.35 रुपए के स्तर पर जाता दिखा था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    किसी ताजे ट्रिगर के अभाव में एक दिन की तेजी के बाद 9 फरवरी को बाजार में वोलैटिलिटी हावी हो गई। कारोबार के अंत में बाजार हल्की बढ़त लेकर बंद हुआ। चुनिंदा बैंकिग और फाइनेंशियल शेयरों और टेक्नोलॉजी शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला। वहीं, मेटल, चुनिंदा ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया। सेंसेक्स कल 142 अंकों की बढ़त के साथ 60806 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 22 अंकों की हल्की बढ़त लेकर 17893 पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक डोजी कैंडल बनाया। ये बाजार के आगे के ट्रेंड को लेकर बुल्स और बीयर्स को बीच अनिश्चितता का संकेत है।

    कल के कारोबार में जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks),पेटीएम (One 97 Communications) और जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy)में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। Jubilant Foodworks कल 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर 458 रुपए पर बंद हुआ था। कल ये स्टॉक 455 रुपए पर स्थित अपने 9 EMA को थोड़ा ऊपर बंद हुआ था। इसके साथ ही इसने हायर हाई हायर लो फार्मेशन बनाते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था। लेकिन ये स्टॉक अभी भी अपने 50, 100 and 200-day EMA जैसे लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज्स के नीचे दिख रहा है।

    One 97 Communications (पेटीएम) में भी कल जोरदार तेजी देखने को मिली थी। कल ये शेयर 4 फीसदी की बढ़त के साथ 706 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये इसकी 11 अक्टूबर के बाद की हाइएस्ट क्लोजिंग थी। कल इस शेयर में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली थी। स्टॉक में बनी लगातार तेजी के चलते ये अपने सभी शॉर्ट एंड लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर दिख रहा है।


    जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy)भी कल के कारोबार में 5.5 फीसदी की तेजी के साथ 236.35 रुपए के स्तर पर जाता दिखा था। डेली चार्ट पर इस शेयर ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया था।

    आइए जानते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग रणनीति

    Jubilant Foodworks: एक लंबे करेक्शन के बाद इस स्टॉक ने 420 रुपए के आसपास सपोर्ट लिया और वहां से जोरदार वापसी की। इस हफ्ते इस शेयर में करीब 7 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। स्टॉक में बने रिवर्सल पैटर्न से संकेत मिलता है कि निकट के दिनों में इस शेयर में पुल बैंक रैली जारी रहेगी। मोमेंटम ट्रेडरों के लिए 450-445 रुपए का स्तर सपोर्ट का काम करेगा। जबतक ये शेयर 445 के ऊपर बना हुआ है तब तक इसमें 475-480 रुपए का स्तर छूने की संभावना बनी रहेगी। वहीं, अगर ये शेयर 445 रुपए के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट और बढ़ सकती है।

    'गिरावट में खरीदें' और 'रैली में बेचें' दोनों स्ट्रैटजी बाजार में करेगी काम- अनुज सिंघल

    One 97 Communications:इस स्टॉक का शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी भी तेजी का है। लेकिन वर्तमान स्तरों पर ये थोड़ा ओवरबॉट दिख रहा है। तेजड़ियों के लिए 750-765 रुपए के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं पोजीशनल ट्रेडरों के लिए 650-645 रुपए के जोन में सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, अगर ये स्टॉक 645 रुपए के नीचे जात है तो फिर ये गिरावट और बढ़ सकती है। शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए इस स्टॉक में गिरावट में खरीद और उछाल में बिकवाली सबसे बेहतर ट्रेडिंग रणनीति होगी।

    JSW Energy: वर्तमान तिमाही में ये स्टॉक अब तक 18 फीसदी से ज्यादा टूटा है। एक लंबे करेक्शन के दौर के बाद इस स्टॉक ने 220 रुपए के आसपास से सपोर्ट लेकर जोरदार वापसी की है। हालांकि स्टॉक का शॉर्ट टर्म टेक्सचर अभी भी कमजोरी का है। ऐसे में अगर ये शेयर 230 रुपए के ऊपर मजबूती दिखाता है तो फिर इसमें 250 रुपए तक का स्तर देखने के मिल सकता है। वहीं, अगर ये 230 रुपए के नीचे फिसलता है तो फिर ये कमजोरी 220-215 रुपए तक बढ़ सकती है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।