'गिरावट में खरीदें' और 'रैली में बेचें' दोनों स्ट्रैटजी बाजार में करेगी काम- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल का कहना है कि ग्लोबल पिक्चर फिर गड़बड़ा रही है। आखिरी घंटे में US बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल देखने को मिला। निफ्टी 20 DMA के ऊपर बंद होने की कोशिश कर रहा है। गिरावट में खरीदें' और 'रैली में बेचें' दोनों स्ट्रैटेजी बाजार में काम कर रही हैं। अब देखना होगा आज IT शेयर कैसा प्रदर्शन करते हैं

अपडेटेड Feb 10, 2023 पर 8:56 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल का कहना है कि ग्लोबल पिक्चर फिर गड़बड़ा रही है। आखिरी घंटे में US बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल देखने को मिला।

SGX Nifty की चाल से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार आज लाल निशान में खुलेंगे। SGX Nifty 82.00 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कल के कारोबार की बात करें तो Sensex 142 अंकों की तेजी लेकर 60806 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 22 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 17893 के स्तर पर बंद हुआ था। आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति, आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल की राय।

शुक्रवार का दिन अहम

अनुज सिंघल का कहना है कि ग्लोबल पिक्चर फिर गड़बड़ा रही है। आखिरी घंटे में US बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल देखने को मिला। निफ्टी 20 DMA के ऊपर बंद होने की कोशिश कर रहा है। गिरावट में खरीदें' और 'रैली में बेचें' दोनों स्ट्रैटेजी बाजार में काम कर रही हैं। अब देखना होगा आज IT शेयर कैसा प्रदर्शन करते हैं।


ग्लोबल संकेत: भारत पर असर

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेत का भारतीय बाजार पर कैसा असर होगा । इसपर बात करते हुए अनुज सिंघल नैस्डेक में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है । नैस्डेक गिरकर अब 10 DEMA तक आया है। पिछली बार 10 DEMA से ही नैस्डेक संभला था। निफ्टी IT का 10 DEMA 600 अंक दूर है। 2 और फेड गवर्नर आज भाषण देंगे।

Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि कल की रेंज में ट्रेड करना ही आज सबसे बढ़िया रणनीति होगी। निफ्टी का कल का निचला स्तर 17779 पर था जबकि 17917 इसका हाई लेवल था। निफ्टी IT चलने के साथ ही निफ्टी में खरीदारी करें। 17800-17780 के स्तर पर 17,750 स्टॉपलॉस के साथ निफ्टी में खरीदारी करें। जबकि 17,880-17,900 के स्तर पर 17,950 के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली की जा सकती है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि कल की रेंज 41,250-41,650 आज भी काम करेगी। 42,250-42,300 के स्तर पर 42,200 स्टॉपलॉस के साथ निफ्टी में खरीदारी करें। जबकि 42,600-42,650 के स्तर पर 42,800 के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली की जा सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।