हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कल बाजार में अच्छा बाउंस बैक देखने को मिला था। अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच अब तक काफी पिट चुके क्वालिटी शेयरों में आई खरीदारी के दम पर कल बेंचमार्क इंडेक्स में 1.4 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वास्तव में कल के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन की अधिकांश गिरावट की भरपाई कर ली। Sensex कल करीब 850 अंकों की बढ़त के साथ 60747 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 240 अंकों से ज्यादा की तेजी लेकर 18101 के स्तर पर बंद हुआ था।
निफ्टी ने कल हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन के साथ डेली चार्ट पर एक बड़ा बुलिश कैंडल बनाया था। कल के कारोबार में मिड और स्मॉल कैप में भी खऱीदारी देखने को मिली थी। लेकिन दिग्गजों की तुलना में इनका प्रदर्शन कमजोर रहा था। कल निफ्टी मिड कैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी स्मॉल कैप इंडेक्स करीब 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
कल के कारोबार में मार्केट ब्रेड्थ पॉजिटिव था। NSE पर हर 2 गिरने वाले शेयरों पर 3 बढ़ने वाले शेयर देखने को मिले थे। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स (India VIX)2.5 फीसदी घटकर 14.65 केलेवल पर आ गया था ये बुल्स के लिए अच्छा संकेत है। कल के कारोबार में हमें एमएंडएम,गॉडफ्रे फिलिप्स और सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस में जोरदार एक्शन देखने को मिला था।
Godfrey Phillips कल 6.5 फीसदी की बढ़त के साथ 2128 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, CG Power 7 फीसदी की तेजी लेकर 289.5 के स्तर पर बंद हुआ था। Mahindra and Mahindra कल निफ्टी फिफ्टी का टॉप गेनर रहा था। कल ये शेयर 3.6 फीसदी चढंकर 1310 के स्तर पर बंद हुआ था।
अब इन शेयरों में क्या हो रणनीति? आइए जानते हैं इस पर क्या है GEPL Capital के विज्ञान सावंत की राय
Godfrey Phillips India: इस शेयर में पिछले कुछ समय से तेजी देखने को मिल रही है। इसमें अभी भी तेजी के संकेत बने हुए हैं। ऐसे में ट्रेडरों और निवेशकों दोनों को सलाह होगी कि वे इस स्टॉक में क्लोजिंग बेसिस पर 1960 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 2480 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।
Mahindra and Mahindra:वर्तमान में ये शेयर अपने ऑलटाइम हाी के आसपास दिख रहा है। स्टॉक में तेजी के संकेत बने हुए हैं। डेली टाइम फ्रेम पर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) भी हाल में अपने अहम लेवलों से ऊपर जाता दिखा है। इससे बाजार में अभी और तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में ट्रेडरों और निवेशकों दोनों को सलाह होगी कि वे इस स्टॉक में क्लोजिंग बेसिस पर 1237 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1430 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।
CG Power and Industrial Solutions:ये स्टॉक जुलाई 2022 से अपने बुलिश ट्रेंडलाइन के करीब सपोर्ट लेते हुए लगातार अपट्रेंड में हैं। स्टॉक प्राइस ने 260 रुपये के स्तर के आसपास अपनी पोलैरिटी में बदलाव दिखाया है, जो शेयर में बढ़ती तेजी की भावना की ओर इशारा करता है। ऐसे में ट्रेडरों और निवेशकों दोनों को सलाह होगी कि वे इस स्टॉक में क्लोजिंग बेसिस पर 270 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 325 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।