Trade Spotlight: टोरेंट पावर, कोफोर्ज और गेल इंडिया में अब क्या करें?

टोरेंट पावर कल करीब 7 फीसदी की तेजी के साथ 491 के स्तर पर बंद हुआ था। कल इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर मजबूत वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडल बनाया था। मोमेंटम ऑक्सीलेटर RSI 50 के लेवल के ऊपर बना हुआ है। ये इस स्टॉक के लिए एक पॉजिटिव संकेत है

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 12:20 PM
Story continues below Advertisement
GAIL India ने कल काफी लंबे समय के बाद 100 रुपए का स्तर छुआ। कल इस शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली और ये 102.25 रुपए के स्तर पर बंद हुआ
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दो दिनों की गिरावट के बाद 23 जनवरी को बाजार में तेजी आती दिखी। अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार को सपोर्ट मिला। मेटल को छोड़कर कल अधिकांश सेक्टरों में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स कल 300 अंकों की बढ़त के साथ 60942 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 90 अंकों की बढ़त के साथ 18118 को स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल लॉन्ग लेग्ड डोजी पैटर्न बनाया था। ये बुल्स और बीयर्स में बाजार की दिशा को लेकर बने असमंजस का संकेत है। इसके अलावा ये ट्रेंड बदलने की बढ़ती संभावना की ओर भी इशारा कर रहा है।

    ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी से थोड़ी ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स निगेटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुआ था। कल के कारोबार में टोरेंट पावर, कोफोर्ज और गेल इंडिया में जोरदार तेजी देखने को मिली थी।

    टोरेंट पावर (Torrent Power) करीब 7 फीसदी की तेजी के साथ 491 के स्तर पर बंद हुआ था। कल इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर मजबूत वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडल बनाया था। मोमेंटम ऑक्सीलेटर RSI (relative strength index 14)50 के लेवल के ऊपर बना हुआ है। ये इस स्टॉक के लिए एक पॉजिटिव संकेत है।


    कोफोर्ज (Coforge) में भी कल अच्छी तेजी देखने को मिली थी। कल ये शेयर लगातार 6वें कारोबारी सत्र में तेजी के मोड में था। ये स्टॉक कल 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 4359 के स्तर पर बंद हुआ था। ये 8 अप्रैल के बाद की इसकी हाइएस्ट क्लोजिंग है। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडल बनाया था। ये स्टॉक लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में हायर हाई हायर लो बनाता दिखा था। इस स्टॉक में लगातार बनी रैली के चलते ये सभी अहम EMAs के ऊपर दिख रहा है।

    Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना है डबल डिजिट कमाई तो इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

    GAIL India ने कल काफी लंबे समय के बाद 100 रुपए का स्तर छुआ। कल इस शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली और ये 102.25 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। ये 20 मई 2022 के बाद की इसकी हाइएस्ट क्लोजिंग थी। इस स्टॉक में ने कल मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था। लगातार 5 वें दिन इसमें हायर हाई बनाता भी दिखा था। कल की तेजी के साथ ही ये स्टॉक अपने सभी शॉर्ट और लॉन्ग टर्म ईएमए के ऊपर चला गया है। इस समय ये स्टॉक फुल मोमेंटम में नजर आ रहा है।

    आइए जानते हैं अब इन शेयरों पर क्या है GEPL Capital के विज्ञान सावंत की ट्रेडिंग रणनीति

    Coforge: इस स्टॉक में अभी और तेजी आने के संकेत दिख रहे हैं। इस स्टॉक में ट्रेडरों और निवेशकों दोनों को 4860 रुपए के लक्ष्य को लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 4065 रुपए के स्टॉपलॉस के लिए खरीदारी की सलाह है।

    GAIL India: गेल इंडिया आने 52 वीक हाी के करीब आता दिख रहा है जो ये बताता है कि ये शेयर पहले से ही तेजी वाले मोड में है। पिछले कारोबार सत्र में इस स्टॉक ने असेंडिंग ट्राइएंगल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। ये इस बात का संकेत ही स्टॉक का पिछला अपट्रेंड आगे भी जारी रहेगा। ऐसे में इस स्टॉक में ट्रेडरों और निवेशकों दोनों को 110 रुपए के लक्ष्य को लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 98 रुपए के स्टॉपलॉस के लिए खरीदारी की सलाह है।

    Torrent Power: इस स्टॉक में अब थकान के संकेत मिल रहे हैं। जिन ट्रेडरों और निवेशकों के पास ये शेयर हैं वे इसमें 445 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ बने रहें। इन स्तरों पर नई खरीदारी करने से बचें।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।