Trade Spotlight: UTI AMC, JK लक्ष्मी सीमेंट और GIC में अब क्या करें?

UTI AMC,JK Lakshmi Cement और General Insurance Corporation में कल जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था। जनरल इंश्यरेंस कॉरपोरेशन कल निफ्टी 500 इंडेक्स का सबसे बड़ा गेनर रहा था। कल ये शेयर 12 फीसदी की बढ़त के 187.35 रुपए पर बंद हुआ था

अपडेटेड Dec 20, 2022 पर 9:32 AM
Story continues below Advertisement
JK Lakshmi भी कल 2 फीसदी की बढ़त के साथ 867 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इसने कल डेली चार्ट पर हायर हाइज हायर लोज बनाते हुए एक बुलिश कैंडल बनाया था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में कल दो दिनों की गिरावट के बाद फिर से खरीदारी वापस आती दिखी। 19 दिसंबर को बाजार 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। ग्लोबल बाजारों से मिले संकेतों के बाद आई रिकवरी के चलते कल बाजार पिछले दो दिनों की सारी गिरावट की रिकवरी करता दिखा। कल के कारोबार में सेंसेक्स 460 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 61806 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 150 अंकों की बढ़त के साथ 18420 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया। बाजार को ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, चुनिंदा बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला था।

    बड़े शेयरों के साथ ही कल के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी आई थी। निफ्टी के मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स कल 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए थे। कल मार्केट ब्रेड्थ भी पॉजिटिव रही थी। एनएसई पर कल दो गिरने वाले शेयरों पर बढ़ने वाले शेयरों की संख्या तीन थी।

    UTI AMC,JK Lakshmi Cement और General Insurance Corporation में कल जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था। जनरल इंश्यरेंस कॉरपोरेशन कल निफ्टी 500 इंडेक्स का सबसे बड़ा गेनर रहा था। कल ये शेयर 12 फीसदी की बढ़त के 187.35 रुपए पर बंद हुआ था। कल इस शेयर ने डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था।


    रिलायंस रिटेल खुले बाजार में बेचेगी जस्ट डायल में अपनी 2% हिस्सेदार

    UTI AMC के शेयरों में भी कल गैप अप ओपनिंग देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में ये शेयर 11 फीसदी की बढ़त के साथ 859.55 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। यह इस साल 16 अगस्त के बाद की इस शेयर की हाइएस्ट क्लोजिंग थी। JK Lakshmi भी कल 2 फीसदी की बढ़त के साथ 867 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इसने कल डेली चार्ट पर हायर हाइज हायर लोज बनाते हुए एक बुलिश कैंडल बनाया था।

    आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है GEPL Capital के विज्ञान सावंत की ट्रेडिंग रणनीति

    JK Lakshmi Cement: इस स्टॉक में मजबूती के संकेत कायम हैं। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडरों को सलाह होगी कि वे इस स्टॉक में 1100 रुपए के लक्ष्य के लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 775 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करें।

    UTI AMC: यूटीआई एएमसी में अभी और तेजी आ सकती है। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडरों को सलाह होगी कि वे इस स्टॉक में 1100 रुपए के लक्ष्य के लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 750 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करें।

    General Insurance Corporation of India: जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में भी अभी और तेजी आ सकती है। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडरों को सलाह होगी कि वे इस स्टॉक में 244 रुपए के लक्ष्य के लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 165 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करें।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।