Trading guide : कमजोर ग्लोबल संकेतों और अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर बनी अनिश्चितता का असर भारतीय बाजारों पर बना हुआ है। दिग्गज IT शेयरों में बिकवाली और हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली से बाजार में और गिरावट आई है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा गिरा है और निफ्टी फिसलकर 24350 के आसपास पहुंच गया है। IT के बाद प्राइवेट बैंक और NBFCs में सबसे ज्यादा बिकवाली दिख रही है। दोनों इंडेक्स करीब 1 फीसदी कमजोर दिख रहे हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट शेयरों में भी मुनाफावसूली आई है। लेकिन चुनिंदा मेटल,डिफेंस और एनर्जी शेयरों में खरीदारी हो रही है।
