रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने 2 अक्तूबर यानी शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आरआईएल आंध्र प्रदेश में कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट्स लगाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये इनवेस्ट करेगी। इससे 3 लाख से ज्यादा नौकरियों के मौके पैदा होंगे। इससे राज्य को करीब 60,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलेगा।
