Stock Market holiday : लोकसभा चुनाव के चलते 20 मई (सोमवार) को शेयर बाजार बंद रहेंगे। यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज ऑपरेटर NSE और BSE ने आज 8 अप्रैल को दी है। NSE ने कहा कि मुंबई में 20 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में इस दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के सेक्शन 25 के तहत चुनावों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने पिछले महीने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे।
