Trading Ideas : सुस्त शुरुआत के बाद बाजार ने पकड़ी अच्छी रफ्तार, कुछ ही दिनों में मोटी कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

Trading Ideas : अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,600-22,650 पर और बड़ा सपोर्ट 22,450-22,500 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 22,500-22,550 है। सख्त SL 22,450 पर रखें

अपडेटेड Oct 29, 2026 पर 10:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Nifty Trend : अनुज सिंघल का कहना है कि बैंक निफ्टी का टेक्स्चर अभी भी काफी खराब है। 54,400-54,600 बिकवाली का सबसे अच्छा जोन है

Trading Ideas : 29 अक्टूबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 71.54 अंक या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,317.57 पर और निफ्टी 11.00 अंक या 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,709.85 पर दिख रहा है। निफ्टी पर TCS, अदाणी पोर्ट्स, HCL टेक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि मारुति सुजुकी, आयशर मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, ट्रेंट और हिंडाल्को में गिरावट दिख रही है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में भी हल्की तेजी दिख रही है।

आगे कैसी रह सकती है सेंसेक्स निफ्टी की चाल?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में मंदी का दौर वापस आने के लिए निफ्टी को 22,650 के नीचे ट्रेड करना होगा। आगे अगर मंगलवार के हाई 22,830 के ऊपर मजबूती बनी रहती है तो निफ्टी 23,000 और 23,175 के स्तरों की ओर बढ़ सकता है। ये स्तर पिछले सप्ताह के हाई और 50-दिनों के EMA के मिलन बिंदु (confluence) पर स्थित हैं।


बजाज ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट पबित्रो मुखर्जी का कहना है कि अगर निफ्टी 22,830 के स्तर के ऊपर नहीं जा पाता है तो इसका मतलब यह होगा कि पिछले चार सत्रों से चल रहा कंसोलिडेशन (22,370-22,830 की रेंज में) आगे भी जारी रहेगा। इस कंसोलिडेशन के दौरान,22,500 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट मौजूद है। यह स्तर बुधवार के निचले स्तर और पिछले दो सत्रों के पुलबैक के रिट्रेसमेंट का मिलन बिंदु है।

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22783-22831 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 22879-22927/22973 पर है। वहीं, 22539-22477 पर पहला सपोर्ट और 22428-22378 पर बड़ा सपोर्ट है। वहीं बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 54559-54661 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 54856-54980/55090 पर है। इसके लिए, 53821-53740 पर पहला सपोर्ट और 53566-53478 पर बड़ा सपोर्ट है।

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,600-22,650 पर और बड़ा सपोर्ट 22,450-22,500 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 22,500-22,550 है। सख्त SL 22,450 पर रखें। निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,700-22,750 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22,800-22,850 पर है। बिकवाली का सबसे अच्छा जोन 22,750-22,800 है। यह जोन रिजेक्ट हो तो बेचें। SL 22,850 पर रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल का कहना है कि बैंक निफ्टी का टेक्स्चर अभी भी काफी खराब है। 54,400-54,600 बिकवाली का सबसे अच्छा जोन है। SL 54,750 पर होना चाहिए। वहीं, इसके लिए 53,800-54,000 पर पहला सपोर्ट है, ये टूटा तो 53,000-53,500 का रिस्क रहेगा। अगर 53,800-54,000 होल्ड करे तभी खरीदें, SL 53,500 पर रखें।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनकी MARUTI में 11540 रुपए के आसपास, 11310 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 11920 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। PERSISTENT में भी इनकी 5830 रुपए के आसपास, 5792 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 5910 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

 

Market Trend : निफ्टी ने 22350-22400 पर बनाया मजबूत बेस, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।