Get App

Trading Ideas: बाजार अभी भी अपट्रेंड में, जानें इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए आज के लिए रणनीति

Trading Ideas: दो दिनों से 60,500 तक की कंट्रोल्ड गिरावट पर खरीदारी का नजरिया रखा और 60,400 का स्टॉप लॉस लगा कर रखना है। अभी भी बैंक निफ्टी पर वही नजरिया है। 60,800-61,000 पर बड़ा रजिस्टेंस है। 61,000 के ऊपर 61,300-61,500 संभव है, लेकिन अगर 60,400 टूटे तो लॉन्ग से बाहर निकलें

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 8:50 AM
Trading Ideas: बाजार अभी भी अपट्रेंड में, जानें इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए आज के लिए रणनीति
Trading plan : पहला सपोर्ट 25,850-25,900 (कल का low) पर है बड़ा सपोर्ट 25,740-25,810 (ऑप्शंस जोन) पर है। मौजूदा लॉन्ग सौदों के लिए 25,850 पर सख्त SL रखें।

सीएनबीसी -आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन HIGHER HIGH और HIGHER LOW बनाया, लेकिन साफ है कि मोमेंटम अब थोड़ा ठंडा पड़ गया है । कल का हाई सिर्फ 20 अंक और लो 29 अंक ऊपर था। ऐसे में आज बाजार में OUTSIDE DAY का भी चांस है। हो सकता है कल का हाई और निचला स्तर दोनों टूट जाएं। एक और बात- आज फिर बाजार की गाड़ी 3 पहियों पर होगी। कम से कम शुरुआत में तो IT शेयर स्टॉक्स शायद फिर गिरें। कल इंफोसिस, विप्रो के ADR 5% नीचे थे, हालांकि उतना शायद शेयर ना गिरें। लेकिन IT इंडेक्स अब एक बड़े BEAR मार्केट में है। ऐसे में बाकी सेक्टर्स को गिरावट की भरपाई करनी होगी। लेकिन कुल मिलाकर बाजार अभी भी एक अपट्रेंड में है। अपट्रेंड तभी टूटेगा जब निफ्टी 25,650 के नीचे जाएगा।

बाजार: आज का बड़ा संकेत फिर से IT

बड़ा सवाल ये है कि IT शेयरों में ऐसा क्या हो रहा है। AI की चुनौती क्या IT कंपनियों को खत्म कर देगी? या ये IT कंपनियां अपने आप को reinnovate करेंगी? पहले भी सवाल और चुनौतियां आई हैं। चाहे Y2K हो या डॉट कॉ बबल या क्लाउड वाला चैलेंज है। लेकिन इस का चैलेंज सीधा बिजनेस मॉडल पर है और शेयर के भावों में बड़ी गिरावट कुछ कह रही है। इस तरह की गिरावट तब आती है, जब बड़े निवेशक exit कॉल लें। आज विप्रो और TCS खुलते ही शायद 52-week low लगा दें। इंफोसिस थोड़ा बेहतर है, लेकिन मिडकैप IT भी काफी कमजोर हुआ है। IT इंडेक्स में टेक महिंद्रा को छोड़कर एक भी शेयर इस साल पॉजिटिव नहीं है और IT इंडेक्स के 80% शेयर अब 200 DMA के नीचे हैं। सिर्फ एक टेक महिंद्रा है जहां रिलेटिव स्ट्रेंथ दिख रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें