Get App

Trading Ideas: निफ्टी का बेसिक रेंज 24,935-25,165 पर, क्या ग्लोबल मार्केट की हलचल दिखाएगी बाजार पर अपना असर

अभी भी ट्रेलिंग स्टॉप नहीं लगा है। कल भी निफ्टी ने higher low ही बनाया है। अगर 25,000 के नीचे समय बिताए तो ट्रेड से निकलें, लेकिन अब भी शॉर्ट नहीं करना है। पोजीशनल शॉर्ट अब सिर्फ 24,800 के नीचे ट्रिगर होगा। इंट्राडे में आप दोनों तरफ ट्रेड कर सकते हैं ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2025 पर 8:45 AM
Trading Ideas: निफ्टी का बेसिक रेंज 24,935-25,165 पर, क्या ग्लोबल मार्केट की हलचल दिखाएगी बाजार पर अपना असर
आज से US फेड की 2 दिन की बैठक शुरू होगी। बाजार को कल US फेड से 25 bps दरों में कटौती की उम्मीद है। US फेड की उम्मीद में US बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स दोनों कमजोर हुए ।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

एक प्वाइंट की कीमत सिर्फ ट्रेडर ही जानता है । कल निफ्टी ने सिर्फ 1 प्वाइंट से Higher High मिस किया । लेकिन Higher Low को 10 प्वाइंट से डिफेंड किया। लेकिन जो भी हो, टेक्निकली कल Inside Day बना। पांच दिनों तक Higher Highs और Higher Lows का क्रम टूटा

बाजार: संकेत अच्छे हैं

आज से US फेड की 2 दिन की बैठक शुरू होगी। बाजार को कल US फेड से 25 bps दरों में कटौती की उम्मीद है। US फेड की उम्मीद में US बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स दोनों कमजोर हुए । सालाना आधार पर डॉलर इंडेक्स 10% फिसला है। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड मई के शिखर से 50 bps नीचे है। रात में आया डाटा Empire manufacturing survey उम्मीद से काफी कमजोर है। US बाजार चढ़कर बंद हुए। S&P 500 इंडेक्स +0.47%, नैस्डैक +0.94% चढ़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें