Trading Ideas : गुरुवार,24 सितंबर को भारतीय शेयर बाज़ार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 23,200 के आसपास कारोबार कर रहा है। फार्मा और रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में बाजार पर बात करते हुए लिए कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) के इक्विटी रिसर्च हेड (Equity Research Head) श्रीकांत चौहान ने कहा कि मार्केट सेटअप देखें तो तो इसने 23250 के आसपास स्थित दो दिन पहले के लो लेवल को तोड़ दिया है। यह लेवल काफी अहम था। बहुत ही शॉर्ट टर्म के नजरिए से देखें तो यह 23500-23000 के रेंज के अंदर था। लेकिन अब निफ्टी ने 23250 के लेवल को तोड़ दिया है। इसको देखते हुए लगता है कि यह करेक्शन और आगे बढ़ता दिख सकता है। अब निफ्टी 23100-23050 के लेवल तक गिर सकता है।
