Trading Ideas : शुरुआती नुकसान की कुछ भरपाई के बावजूद निफ्टी 23550 के नीचे , जानिए किन शेयरों में हो सकती है कमाई

Trading Ideas : तकनीकी रूप से 23,800 के नीचे होने से बाजार का रुख कमजोर बना हुआ है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,500–23,450 पर है। उसके बाद 23,300 पर बड़ा सपोर्ट है। जबकि इसके लिए 23,800–23,850 पहला रेजिस्टेंस जोन है। अगर बाजार निर्णायक रूप से 24,000 के स्तर को फिर से हासिल कर लेता है तो इससे काफी राहत मिलेगी

अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 11:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23810-23866 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23945-24000 पर है। इसके लिए पहला बेस 23463-23557 पर और बड़ा बेस 23146-23289 है

Trading Ideas : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने शुरुआती नुकसान की कुछ भरपाई कर ली है, लेकिन निफ्टी अभी भी 23550 के नीचे कारोबार कर रहा है। सुबह 11:15 बजे के आसपास सेंसेक्स 471 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 75,105 पर और निफ्टी 102 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 23,532 पर दिख रहा था। ऐसे में बाजार पर बात करते हुए एक्सिस डायरेक्ट के हेड ऑफ़ रिसर्च राजेश पलविया का कहना है कि मंगलवार को निफ्टी में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर लगातार चिंताएं बनी हुई हैं,जिससे निवेशकों की जोखिम लेने क्षमता प्रभावित हो रही है। ग्लोबल संकेत भी सतर्कता वाले हैं।

तकनीकी रूप से 23,800 के नीचे होने से बाजार का रुख कमजोर बना हुआ है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,500–23,450 पर है। उसके बाद 23,300 पर बड़ा सपोर्ट है। जबकि इसके लिए 23,800–23,850 पहला रेजिस्टेंस जोन है। अगर बाजार निर्णायक रूप से 24,000 के स्तर को फिर से हासिल कर लेता है तो इससे काफी राहत मिलेगी और सेंटीमेंट में सुधार होगा। फिलहाल,बाजार की दिशा कच्चे तेल की कीमतों और मिडिल ईस्ट की घटनाओं पर निर्भर करेगी। इनमें से किसी भी मोर्चे पर अच्छी खबर आने से इक्विटी बाजार में स्थिरता और रिकवरी आ सकती है।

निफ्टी पर रणनीति


आज के लिए अपनी ट्रेडिंग रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23810-23866 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23945-24000 पर है। इसके लिए पहला बेस 23463-23557 पर और बड़ा बेस 23146-23289 है। कल 23631 का शॉर्ट टार्गेट हासिल हुआ। क्रूड, US बाजार, यील्ड तीनों खिलाफ हैं। F&O में FIIs ने जमकर बिकवाली की है। इंडेक्स नेट शॉर्ट बढ़कर 2.61 लाख हुए हैं। रजिस्टेंस-1 के नीचे बिकवाली/उछाल में बिकवाली की राय है। मौजूदा शॉर्ट सौदों को बेस-1 पर चेक करें। US बाजार की गिरावट पहले ही पच चुकी है। इसलिए बेस-1 सबसे अहम जोन होगा। बेस-1 टूटा तो बेस-2 के जोन भी खुलेंगे।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57082-57260 पर और बड़ा रजिस्टेंस 57406-57540 पर है। इसके लिए पहला बेस 56500 (50WEMA)-56712 (200DEMA)पर और बड़ा बेस 55888-56000-56239 पर है।

अभी भी क्रूड में उछाल बैंक निफ्टी के खिलाफ है। कल 200 DEMA पर क्लोज हुआ, 57500 पर भारी कॉल देखने को मिली। बैंक निफ्टी 57000 के नीचे और 200 DEMA पर है। 56000 पर पुट राइटर्स का जमावड़ा है। टेक्निकली रजिस्टेंस-1 के नीचे उछाल/उछाल में बिकवाली की राय होगी। लेकिन 200 DEMA + 50 WEMA वाले बेस-1 का सम्मान जरूरी है। अब नजर बेस-1 पर होगी, बेस-1 टूटा तो बेस-2 का जोन भी खुलेगा।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। इनकी बंधन बैंक में 169 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 180 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। Divis lab में भी इनकी 9500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 9900 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

IPO मार्केट की अंधी दौड़ पहुंचा सकती है नुकसान, IPO के लिए अप्लाई करते समय समझदारी से लें फैसला-वी के विजयकुमार

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।