Trading Ideas : 19 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 325.78 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 76,909.68 पर और निफ्टी 76.60 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 24,078.30 पर बंद हुआ था। GIFT Nifty के संकेतों को देखते हुए लगता है कि 20 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में रिकवरी आ सकती है। GIFT Nifty बढ़त के साथ 24,222 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा है।
अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले हैं और निफ्टी 24,200 के ऊपर दिख रहा है। सेंसेक्स 545.29 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 77,454.97 पर और निफ्टी 134.80 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 24,213.10 के आसपास दिख रहा है।
निफ्टी पर आज क्या हो रणनीति
बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24186-24221 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24289-24312/24368 पर है। इसके लिए पहला बेस 23971-24019 पर और बड़ा बेस 23841/23868-23909 पर है। कल बिकवाली कारगर रही,लेकिन निफ्टी ने 24000 को बचाया। FIIs की कैश में खरीदारी हुई। इंडेक्स में भारी शॉर्ट देखने को मिले हैं। नेट शॉर्ट 2.10 लाख पर रहे हैं। ग्लोबल सेटअप न्यूट्रल है। 24000-23900 पुट राइटर्स का जोन है। 24200 पहला कॉल राइटर्स जोन है साथ में 50/100 DEMA भी है। फिर 24300-24400 पर भी कॉल राइटिंग हुई है। रेजिस्टेंस-1 से बेस-1 के बीच रेंज संभव है, इसी रेंज में ट्रेड करें। बेस-1 के नीचे दबाव बढ़ेगा। 23971 के नीचे बेस-2 का रास्ता खुलेगा। 24221 के ऊपर ही ब्रेकआउट और शॉर्ट कवरिंग संभव है। 24221 के ऊपर ही शॉर्ट कवरिंग में स्विंग मिल सकता है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57488-57579/57650 पर और बड़ा रजिस्टेंस 57833-57931 पर है। इसके लिए पहला बेस 56915-57110 पर है। वहीं, बड़ा बेस 56531/56657-56710 पर है। बैंक निफ्टी अभी भी रेंज में ही है। 57500-57600-57800-58000 पर कॉल राइटिंग हुई है। 57000-56900-56800 पर पुट राइटिंग हुई है। कच्चा तेल अभी भी बैंकों के खिलाफ है। रजिस्टेंस-1 के पास शॉर्ट करने की राय होगी। बेस-1 के पास शॉर्ट कवर हुए है, यहां खरीदारी का मौका होगा। 56915 टूटने पर बेस-2 का रास्ता खुलेगा। 57650 के ऊपर ही शॉर्ट कवरिंग मुमकिन है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं सैम्को सिक्योरिटीज के ओम मेहरा। आज इनकी कोफोर्ज में 1813.10 रुपए के आसपास,1785 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1860 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। इसके साथ ही इनकी HDFCAMC में भी 2551.70 रुपए के आसपास 2510 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 2630 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।