Get App

Trading Plan: निफ्टी के लिए आज 23825-23875 हैं बेस्ट जोन, इन सेक्टर में खरीदारी बनाएगी मुनाफा

Trading Plan: ट्रेलिंग SL के साथ लॉन्ग रहें और गिरावट पर खरीदारी करें। मौजूदा और नई लॉन्ग पोजिशन के लिए अब SL 22750 होगा। गिफ्ट निफ्टी में पहले ही रिकवरी आ चुकी है। बाजार अब युद्ध की पूरी गिरावट को पचा चुका है। जब तक कोई बड़ा अटैक हो या फिर धमकी आए, अब बाजार शायद ना गिरे। ब्रेंट क्रूड जब तक $100 के नीचे, चिंता नहीं है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 9:43 AM
Trading Plan: निफ्टी के लिए आज 23825-23875 हैं बेस्ट जोन, इन सेक्टर में खरीदारी बनाएगी मुनाफा
आसान रणनीति बनाए और गिरावट पर खरीदारी करें और सख्त SL रखें। खरीदारी का बेस्ट जोन 23825-23875 पर है। पहली रजिस्टेंस 24000-24050 पर है जबकि बड़ी रजिस्टेंस 24200-24250 पर है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

बाजार में पिछले 4 दिनों से लॉन्ग रहने की सलाह दी, लेकिन आज एक छोटा सा गैपडाउन होने जा रहा है। हालांकि अच्छी बात ये है कि कल के निचले स्तर के ऊपर ही खुलेंगे। ऐसे में आपके पास एक सिंपल ट्रेड होगी। जहां खुलें वहां 22750 के सख्त SL के साथ लॉन्ग ले सकते हैं। अगर ये ट्रेड चली तो आपको एक 2:1 का रिस्क-रिवॉर्ड ट्रेड मिल जाएगा। कल FIIs ने कैश और फ्यूचर्स मिलाकर नेट खरीदारी की है। कैश+फ्यूचर्स में FIIs की नेट `4783 Cr की खरीदारी की है। 18 फरवरी के बाद पहली बार FIIs का फ्लो नेट पॉजिटिव है। 7 दिनों में FIIs की कैश में सबसे कम बिकवाली हुई। किसी भी सीजफायर के बाद 1-2 दिन निगेटिव न्यूज आना आम बात है। मगर बड़ी बात ये है कि युद्ध का पूरा असर अब प्राइस में है।

बाजार: क्या हो अब रणनीति

ट्रेलिंग SL के साथ लॉन्ग रहें और गिरावट पर खरीदारी करें। मौजूदा और नई लॉन्ग पोजिशन के लिए अब SL 22750 होगा। गिफ्ट निफ्टी में पहले ही रिकवरी आ चुकी है। बाजार अब युद्ध की पूरी गिरावट को पचा चुका है। जब तक कोई बड़ा अटैक हो या फिर धमकी आए, अब बाजार शायद ना गिरे। ब्रेंट क्रूड जब तक $100 के नीचे, चिंता नहीं है। वैसे भी अब ब्रेंट का नया नॉर्मल $80-85 रहने वाला है। युद्ध से पहले जो $60-65 का भाव था वो आने में समय लगेगा। बैंकों और NBFCs में अब गिरावट में खरीदारी करें। IT में अभी भी ट्रेंड साफ नहीं है, आज TCS की कमेंट्री देखेंगे। सेलेक्ट ऑटो, रियल एस्टेट और डिफेंस शेयरों में भी मौके हैं।

निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें