Trading plan : पश्चिम एशिया में शांति कायम रहने की उम्मीद से बाजार में जोरदार तेजी है। निफ्टी में गैप-अप टिकने में कामयाब रहा है। इंडेक्स 350 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 24250 के करीब दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 9% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार में आज चौतरफा खरीदारी का मूड है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स 3.5 फीसदी से ज्यादा दौड़ा है। निप्पॉन लाइफ और एंजेल वन 5% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही कैपिटल गुड्स,डिफेंस,रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में भी दो परसेंट से ज्यादा का उछाल आया है।
