Get App

Trading Plan: बैंक निफ्टी में 1000-1500 अंकों तक की रैली संभव , अब क्या करें ट्रेडर्स और निवेशक

निवेश की रणनीति वही जो कल भी थी और पिछले हफ्ते भी थी। आप कभी भी ठीक बॉटम नहीं पकड़ पाएंगे। निफ्टी, बैंक निफ्टी ETFs को गिरावट में जोड़ें। अच्छी क्वालिटी के घरेलू शेयरों की बास्केट को गिरावट में खरीदेंऔर ये भी संभव है कि आपके लेने के बाद भी शेयर का भाव 10% और गिर जाए। ट्रेडर हैं तो अब कोई बड़ा एकतरफा नजरिया नहीं लें।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 9:04 AM
Trading Plan: बैंक निफ्टी में 1000-1500 अंकों तक की रैली संभव , अब क्या करें ट्रेडर्स और निवेशक
Trading plan : बैंक निफ्टी में आज तगड़ी शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। 1000-1500 अंकों तक की रैली भी संभव है । 57,000-57,500 तक का मूव आज संभव है।

सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल हमने क्लोजिंग में सभी शॉर्ट्स कवर करने का नजरिया लिया था। क्योंकि कल साफ हो गया था कि बाजार बहुत कमजोर नहीं था। कल साफ बोला गया था कि ये एक man made weakness है। और ऐसे में कौन कह सकता है कि ट्रंप आगे क्या कहेंगे। कल ट्रंप ने थोड़ा पॉजिटिव बोला और सेंटिमेंट बदल गया। अगर आज फिर कुछ निगेटिव बोल दिया तो कौन जाने कल गैपडाउन हो जाए। अब इस बाजार में कुछ दिन बड़े गैपअप या गैपडाउन होते रहेंगे। आज बाजार के टेक्सचर का असली टेस्ट होने जा रहा है। अगर ये बाजार कमजोर है तो हायर लेवल्स पर नहीं टिकेगा। दिक्कत ये है कि FIIs हर रैली में बिकवाली करने आ जाते हैं। ऐसे में काफी कुछ रिटेल और HNI की सेंटिमेंट पर निर्भर करेगा।

बाजार: आखिर क्या बदल गया?

आज का सबसे बड़ा संकेत ब्रेंट $119 से $89 पर आ गया। अपने शिखर से ब्रेंट क्रूड 25% फिसल गया। जोरदार तेजी के साथ US बाजार दिन के हाई पर बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें