Trading plan : थोड़ा सुस्ताने के बाद बाजार फिर पकड़ेगा रफ्तार, ट्रेलिंग स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग सौदों में बने रहें

Trading plan : सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि क्रूड में बड़ी गिरावट और रुपये में बड़ी तेजी आई है। इसके बावजूद बाजार में बहुत ज्यादा मूव नहीं देखने को मिला है। बाजार कल काफी चल चुका था और आज सेंसेक्स की एक्सपायरी का फैक्टर भी है

अपडेटेड May 07, 2026 पर 3:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Strategy : अनुज सिंघल ने कहा मिड और स्मॉल कैप्स से निकलने की जल्दबाजी ना करें। अभी तो मिड और स्मॉल कैप की पार्टी शुरू ही हुई है

Trading plan : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा है। कच्चे तेल में नरमी और रुपए में मजबूती के बावजूद बाजार ऊपर से नीचे आया है। निफ्टी ऊपर से करीब 150 अंक फिसला है। बैंक निफ्टी भी आज के हाई से 350 अंक नीचे दिख रहा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप का आउटपरफॉर्मेस जारी है। बाजार के सेंटिमेंट सुधारने वाली दो खबरें हैं। ईरान-US के बीच पीस डील की उम्मीद में कच्चे तेल में गिरावट और बढ़ी है और ब्रेंट 98 डॉलर के नीचे आ गया है। उधर रुपया भी निचले स्तर से 71 पैसे मजबूत हुआ है। एक डॉलर का भाव 94.45 रुपए के आसपास है।

ऑटो शेयरों में दूसरे दिन भी तूफानी रफ्तार जारी है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी दौड़ा है। हीरो मोटो 5 फीसदी से ज्यादा उछलकर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। बॉश, फोर्स मोटर्स और M&M में भी तीन से चार फीसदी की बढ़त है। साथ ही डिफेंस और कैपिटल गुड्स इंडेक्स भी 1.5 फीसदी से ज्यादा ऊपर दिख रहे हैं। वहीं सरकारी बैंक, IT और FMCG में हल्का दबाव है।

बाजार:उतार-चढ़ाव वाला दिन


बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि क्रूड में बड़ी गिरावट और रुपये में बड़ी तेजी आई है। इसके बावजूद बाजार में बहुत ज्यादा मूव नहीं देखने को मिला है। बाजार कल काफी चल चुका था और आज सेंसेक्स की एक्सपायरी का फैक्टर भी है। मिड और स्मॉल कैप में जोरदार तेजी है। एक बार फिर 2:1 से बेहतर ADV/DEC रेशियो देखने को मिल रहा है। नतीजों पर काफी जोरदार रिएक्शन आ रहे हैं। हीरो मोटो, CG पावर, पॉलीकैप, पेटीएम में जोरदार तेजी है।

बाजार: में अब क्या?

बाजार में ब्रेकआउट हो चुका है। थोड़ा कंसोलिडेशन के बाद अगला ब्रेकआउट होगा। ट्रेलिंग स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग सौदों में बने रहें। मिड और स्मॉल कैप्स से निकलने की जल्दबाजी ना करें। अभी तो मिड और स्मॉल कैप की पार्टी शुरू ही हुई है। अर्निंग से जुड़े हुए शेयरों पर फोकस रखें। तेल से जुड़े शेयरों में अभी भी बड़ी रैली हो सकती है।

Market view : कच्चा तेल फिर से लौट सकता है $70-80 के पास, स्पेशलिटी केमिकल शेयरों में जोरदार ग्रोथ की उम्मीद

निफ्टी, बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,150-24,250 पर सपोर्ट और 24,400-24,500 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 55,500 पर सपोर्ट और 56,500-57,000 पर रेजिस्टेंस है।

क्लोजिंग पर स्ट्रैटेजी

बाजार में ब्रेकआउट हो चुका है। यहां से बड़ा पैसा लॉन्ग साइड पर बनेगा। Individual Stocks में लॉन्ग रहें । बैंक निफ्टी में बड़े टारगेट खुले हुए हैं। ओवरनाइट रिस्क नहीं लेना चाहते तो हेज करें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।