Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच Nifty- Bank Nifty कल के हाई को पार करने की कर सकते हैं कोशिश, इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

Trading Plan: Nifty आज 23,750–23,850 के जोन की ओर वापसी की कोशिश कर सकता है,लेकिन 24,000 की ओर आगे बढ़ने के लिए इसे 23,800 के ऊपर टिककर बंद होना जरूरी है। हालांकि,सपोर्ट 23,400–23,300 के ज़ोन में है। जिसके नीचे जाने पर मंदड़िए मजबूत हो सकते हैं

अपडेटेड May 22, 2026 पर 9:44 AM
Story continues below Advertisement
Trading Plan: धूपेश धमेजा का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 53,800, 54,100, 54,350 पर रेजिस्टेंस और 53,300, 53,000, 52,800 पर सपोर्ट है

Trading Plan : बाजार के 23,300–23,850 के एक सीमित दायरे में फंसे रहने की उम्मीद है। यह दायरा टूटने पर ही बाजार की नई दिशा पकड़ेगा। यहां तक कि मोमेंटम और ट्रेंड इंडिकेटर भी सीमित दायरे में ही हलचल बने रहने का संकेत दे रहे हैं। Nifty 23,750–23,850 के जोन की ओर वापसी की कोशिश कर सकता है,लेकिन 24,000 की ओर आगे बढ़ने लिए इसे 23,800 के ऊपर एक टिकाऊ क्लोजिंग की जरूरत होगी। हालांकि,सपोर्ट 23,400–23,300 के ज़ोन में है। जिसके नीचे जाने पर मंदड़िए मजबूत हो सकते हैं।

उधर बैंक निफ्टी में आगे किसा तेज बढ़त के लिए 54,400 के ऊपर मजबूती आने की जरूरत है। बाजार जानकारों का कहना है कि तब तक इसमें रेंज-बाउंड एक्शन के साथ कंसोलिडेशन जारी रह सकता है,जिसमें सपोर्ट 52,800–52,700 पर नजर आ रहा है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धूपेश धमेजा का कहना है कि कल निफ्टी में उतार-चढ़ाव भरा और सीमित दायरे वाला एक्शन जारी रहा। इंडेक्स ऊपरी स्तरों के पास संघर्ष करता दिखा,जो ब्रॉडर मार्केट में सतर्कता भरे माहौल का संकेत है। बेंचमार्क 23,800 के करीब गिरते हुए 20-DEMA से नीचे बना हुआ है,जो कमजोर शॉर्ट टर्म मोमेंटम और रिकवरी के प्रयासों पर लगातार बने बिकवाली के दबाव का संकेत है।

तकनीकी रूप से 23,750–23,850 का जोन एक मज़बूत रेजिस्टेंस एरिया बना हुआ है,जबकि खरीदार 23,500–23,300 के सपोर्ट बैंड को बचाए हुए हैं। इसके चलते इंडेक्स एक छोटे कंसोलिडेशन रेंज में फंसा हुआ है। 45.55 के आस-पास का RSI स्लो मोमेंटम और आक्रामक खरीदारी में कमी को दिखाता है।

डेरिवेटिव्स के नज़रिए से देखें तो 23,800–24,000 के आस-पास भारी कॉल राइटिंग तेजी को सीमित कर रही है। जब तक इंडेक्स रेजिस्टेंस लेवल से नीचे बना रहता है तब तक मौजूदा बाजार के माहौल के लिए थोड़ी सावधानी बरतते हुए उछाल में बिकवाली की रणनीति अपनाना फायदेमंद रहेगा।

अहम रेजिस्टेंस: 23,820, 23,980, 24,100

अहम सपोर्ट: 23,500, 23,350, 23,200

रणनीति: ट्रेडर्स 26 मई की एक्सपायरी वाले 'बेयर पुट स्प्रेड'(Bear Put Spread) पर दांव लगा सकते हैं। इसके लिए वे 23,400 पुट का एक लॉट 83 रुपये में बेच सकते हैं और 23,550 पुट का एक लॉट 137 रुपये में खरीद सकते हैं। यह रणनीति बाजार में संभावित गिरावट (bearish setup) का फायदा उठाने के लिए बनाई गई है।

स्टॉप-लॉस: इस रणनीति का सख्ती से पालन करें,जिसमें अधिकतम मार्क-टू-मार्केट (MTM) नुकसान की सीमा 3,510 रुपये तय की गई है,ताकि जोखिम से निपटा जा सके।

लक्ष्य: इस रणनीति को बनाए रखें,जिसका लक्ष्य अधिकतम मार्क-टू-मार्केट (MTM) लाभ 6,240 रुपये है। साथ ही,जब MTM मुनाफा 3,500 रुपये से अधिक हो जाए तो मुनाफ़ा बुक करें।

JM फाइनेंशियल सर्विसेज़ में टेक्निकल रिसर्च हेड जय मेहता का कहना है कि 12 मई को अहम सपोर्ट लेवल टूटने के बाद से निफ्टी पिछले आठ सेशन से 23,300–23,850 की एक सीमित दायरे में ट्रेड कर रहा है। खास बात यह है कि ब्रेकडाउन के बाद कोई ज़ोरदार बिकवाली देखने को नहीं मिली है। इसकी वजह से इसी दायरे में कंसोलिडेशन हो रहा है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है और फिलहाल अप्रैल की तेजी के 50 प्रतिशत फ़िबोनाची रिट्रेसमेंट के आस-पास मंडरा रहा है।

मोमेंटम और ट्रेंड इंडिकेटर्स इस बात के संकेत दे रहे हैं कि 23,850 के ऊपर कोई पक्का ब्रेक मिलने तक शॉर्ट टर्म में बाजार रेंज-बाउंड रहेगा या इसमें थोड़ा-बहुत नेगेटिव झुकाव देखने को मिल सकता है। वीकली चार्ट पर,बाज़ार की बनावट कमजोर बनी हुई है। जब तक 23,300 का सपोर्ट बना रहता है, तब तक बाजार का झुकाव सावधानी के साथ पॉजिटिव बना रहेगा। अगर 23,300 के नीचे ब्रेक मिलता है तो इंडेक्स 23,080–23,110 के लेवल की ओर खिसक सकता है।

अहम रेजिस्टेंस: 23,850, 24,070, 24,350

अहम सपोर्ट: 23,500, 23,300, 23,080

रणनीति: Nifty 50 में अगले 200–300 अंक केडायरेक्शनल चेंज के लिए, 23,300–23,850 की रेंज से स्पष्ट ब्रेकआउट का इंतज़ार करें।

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

धूपेश धमेजा का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 53,800, 54,100, 54,350 पर रेजिस्टेंस और 53,300, 53,000, 52,800 पर सपोर्ट है।

रणनीति: ट्रेडर्स 26 मई की एक्सपायरी के लिए 'शॉर्ट गट्स' (Short Guts) रणनीति पर दांव सकते हैं। इसके तहत, 53,300 कॉल का एक लॉट ₹629 पर और 53,800 पुट का एक लॉट ₹602 पर बेचा जा सकता है। यह सेटअप बाज़ार में संभावित रेंज-बाउंड (एक सीमित दायरे में होने वाले) उतार-चढ़ाव का फायदा उठाने के लिए तैयार किया गया है।

स्टॉप-लॉस: इस रणनीति का सख्ती से पालन करें और जोखिम से निपटने के लिए अधिकतम 'मार्क-टू-मार्केट'(MTM) नुकसान की सीमा ₹11,000 तक सीमित रखें।

टारगेट: इस रणनीति को बनाए रखें,जिसका टारगेट ₹21,997 का अधिकतम मार्क-टू-मार्केट (MTM) मुनाफा हासिल करना है। साथ ही,जब MTM मुनाफा ₹11,000 से अधिक हो जाए तो प्रॉफिट बुक करें।

 

 Stock Market trend : निफ्टी-बैंक निफ्टी में उछाल पर बिकवाली की रणनीति करेगी काम, इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।