Trading plan : जब तक निफ्टी 25450 के ऊपर हैं, ट्रेंड पॉजिटिव रहेगा,लेकिन कोई भी पोजिशन बिना हेज के कैरी ना करें

Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार की गाड़ी 4 की जगह 3 पहियों पर है। IT सेक्टर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। IT इंडेक्स 6 फीसदी नीचे है, फिर भी बाजार नहीं गिरा है। बैंक निफ्टी और RIL, L&T ने जोश भरा है। मिडकैप,स्मॉलकैप में भी अच्छी तेजी है। एडवांस/डिक्लाइन करीब 2:1 पर है

अपडेटेड Feb 04, 2026 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement
Trading plan : निफ्टी के लिए 25,600-25,650 पर सपोर्ट और 25,800-25,850 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 59,800-60,000 पर सपोर्ट और 60,400-60,600 पर रेजिस्टेंस है

Trading plan : IT शेयरों में गिरावट के बावजूद निफ्टी मजबूती से टिका हुआ है। इसके कदम 25800 की तरफ बढ़ रहे हैं। निचले स्तरों से निफ्टी 200 प्वाइंट सुधरा है। बैंक निफ्टी में भी मजबूती है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी नीचे से अच्छी रिकवरी आई है। आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,तेल और गैस शेयरों में ज्यादा तेजी है। दोनों इंडेक्स 2 से 2.5 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं मेटल, ऑटो और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी बहार है। लेकिन डिफेंस शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी का डिफेंस इंडेक्स करीब एक फीसदी फिसला है।

बाजार: ठीक-ठाक दिन

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार की गाड़ी 4 की जगह 3 पहियों पर है। IT सेक्टर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। IT इंडेक्स 6 फीसदी नीचे है, फिर भी बाजार नहीं गिरा है। बैंक निफ्टी और RIL, L&T ने जोश भरा है। मिडकैप,स्मॉलकैप में भी अच्छी तेजी है। एडवांस/डिक्लाइन करीब 2:1 पर है। ONGC में बड़ी तेजी है। इस पर क्रूड का असर देखने को मिल रहा है। एटरनल ने वापस 200 DMA हासिल किया है।


बाज़ार: अब क्या?

अनुज सिंघल का मानना है कि जब तक 25,450 के ऊपर हैं,ट्रेंड पॉजिटिव है। लेकिन 25,800-25,850 पर बड़ी रुकावट है। इसके ऊपर क्लोजिंग मिलने पर ही भरोसा आएगा। कोई भी पोजिशन बिना हेज के कैरी ना करें। निफ्टी के लिए 25,600-25,650 पर सपोर्ट और 25,800-25,850 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 59,800-60,000 पर सपोर्ट और 60,400-60,600 पर रेजिस्टेंस है।

 

Dollar Vs NRI : रुपये में मज़बूती की गुंजाइश बाकी, RBI से दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं - बैंक ऑफ अमेरिका के विकास जैन

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।