Trading plan : IT शेयरों में गिरावट के बावजूद निफ्टी मजबूती से टिका हुआ है। इसके कदम 25800 की तरफ बढ़ रहे हैं। निचले स्तरों से निफ्टी 200 प्वाइंट सुधरा है। बैंक निफ्टी में भी मजबूती है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी नीचे से अच्छी रिकवरी आई है। आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,तेल और गैस शेयरों में ज्यादा तेजी है। दोनों इंडेक्स 2 से 2.5 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं मेटल, ऑटो और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी बहार है। लेकिन डिफेंस शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी का डिफेंस इंडेक्स करीब एक फीसदी फिसला है।
