Trading Plan: किसी गिरावट में 23000 के आसपास आने पर निफ्टी में करें खरीदारी, 23500 का टारगेट हो सकता है हासिल

Trading Plan: जय ठक्कर का कहना है कि ऑप्शंस डेटा के मुताबिक सबसे ज्यादा कुल'पुट ओपन इंटरेस्ट'23,000 के स्ट्राइक प्राइस पर है। इसलिए,23,151 के नीचे,23,000 का लेवल तत्काल सपोर्ट का काम करेगा,जबकि 22,700 अगला अहम सपोर्ट लेवल होगा

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 10:37 AM
Bank Nifty View : जय ठक्कर का कहना है कि जब तक 52,750 का लेवल बना हुआ है,तब तक बैंक निफ्टी पर थोड़ा बुलिश नजरिया रखा जा सकता है

Trading Plan : बाजार में गिरावट के रुझान,कमजोर होते मोमेंटम इंडिकेटर और नेगेटिव प्राइस एक्शन को देखते हुए,निफ्टी के नेगेटिव रुख के साथ कंसोलिडेट होने की उम्मीद है। बाजार जानकारों के मुताबिक 23,100 का लेवल इंडेक्स के लिए तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। अगर यह लेवल टूटता है तो इंडेक्स और नीचे गिरकर 23,000 और यहां तक कि 22,700 तक जा सकता है। हालांकि,अगर बाजार में उछाल आता है तो 23,300 और 23,500 के स्तर अहम रुकावट का काम कर सकते हैं।

उधर बैंक निफ्टी का मोमेंटम काफी हद तक स्थिर बना हुआ है और नीचे की ओर दबाव सीमित है। अगर बैंकिंग इंडेक्स 53,600 के लेवल को बनाए रखने में कामयाब रहता है तो 54,500-55,000 के जोन की ओर बढ़त संभव है। हालांकि,अगर यह इस सपोर्ट लेवल से नीचे गिरता है तो नीचे की ओर 53,000-52,800 की रेंज पर नजर रखना जरूरी होगा।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


ICICI सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ डेरिवेटिव्स एंड क्वांट रिसर्च, जय ठक्कर का कहना है कि निफ्टी ने 23,151 के अहम सपोर्ट लेवल को तोड़ दिया है। पिछली बार जब इंडेक्स ने इस जोन के आस-पास गैप भरा था तो इसमें जबरदस्त उछाल आया था और यह 23,500-23,550 की रेंज तक पहुंच गया था। लेकिन इस बार,यह क्लोजिंग बेसिस पर इस अहम लेवल को बनाए रखने में नाकाम रहा और इसके नीचे बंद हुआ। यह प्राइस-एक्शन के नज़रिए से निकट भविष्य में कमजोरी का संकेत है।

ऑप्शंस डेटा के मुताबिक सबसे ज्यादा कुल'पुट ओपन इंटरेस्ट'23,000 के स्ट्राइक प्राइस पर है। इसलिए,23,151 के नीचे,23,000 का लेवल तत्काल सपोर्ट का काम करेगा,जबकि 22,700 अगला अहम सपोर्ट लेवल होगा।

इंडेक्स में FII की नेट शॉर्ट पोजीशन लगभग 2.70 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स पर है,जिसे बहुत बड़ा लेवल माना जाता है। इस वजह से नई शॉर्ट पोजीशन के लिए रिस्क-रिवॉर्ड रेश्यो सही नहीं लग रहा है। इसलिए,बेहतर रणनीति यही होगी कि 23,000 के आस-पास गिरावट आने पर खरीदारी की जाए और शॉर्ट कवरिंग की उम्मीद में 22,800 के आस-पास और पोजीशन बनाई जाएं।

एक दिलचस्प बात यह है कि इस बार India VIX में तेज उछाल नहीं आया है और यह 23,550 के स्तर से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है,जो बाजार में पहले आई गिरावटों की तुलना में डर कम होने का संकेत है।

अहम रेजिस्टेंस: 23,550, 23,800

अहम सपोर्ट: 23,000, 22,700

स्ट्रैटेजी: निफ्टी फ्यूचर्स को 23,000 के आस-पास गिरावट पर खरीदें। फिर 22,800 पर और खरीदारी करें। स्टॉप-लॉस 22,700 के नीचे रखें। 23,550 और 23,800 का टारगेट रखें।

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

जय ठक्कर का कहना है कि हाल के समय में बैंक निफ्टी ने ब्रॉडर इंडेक्स के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है,क्योंकि यह 52,750 के स्तर के आसपास अपने हालिया निचले स्तरों (स्विंग लो) को बनाए रखने में कामयाब रहा है। इसके अलावा,पुट-कॉल रेश्यो (PCR) 0.90 के साथ 1 के करीब है,जबकि 54,000 के स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट बेस है।

अच्छी बात यह है कि निकट भविष्य में 55,000 के स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा'कॉल बेस'है। इसलिए,'लॉन्ग साइड'पर रिस्क-रिवॉर्ड रेश्यो बहुत अच्छा नहीं है। हालांकि, जब तक बैंक निफ्टी फ्यूचर्स 54,000 के ऊपर बने रहते हैं,तब तक'रीबाउंड'की संभावना बनी रहेगी,जिससे इंडेक्स कुछ समय के लिए एक सीमित दायरे (रेंज-बाउंड) में रह सकता है।

अगर बैंक निफ्टी अपने पिछले स्विंग लो (swing lows) से नीचे गिरता है तो इसमें 52,000-51,000 के जोन की ओर और गिरावट आ सकती है। इसलिए,जब तक 52,750 का लेवल बना हुआ है,तब तक बैंक निफ्टी पर थोड़ा बुलिश नजरिया रखा जा सकता है,जिसमें 55,000-55,500 के इमीडिएट टारगेट मिल सकते हैं।

अहम रेजिस्टेंस: 55,000, 55,500

अहम सपोर्ट: 53,500, 53,000, 52,750

स्ट्रैटेजी: 53,500 के आस-पास गिरावट पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें। 52,700 के नीचे स्टॉप-लॉस रखें और 55,000 व 55,500 का टारगेट सेट करें।

 

Market cues : दायरे में मंडराता रहेगा निफ्टी, 23000 का लेवल तत्काल सपोर्ट का करेगा काम

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।