Get App

Trading plan : गिरावट पर खरीदारी करें और इस बाजार में पोजिशन कैरी करें - अनुज सिंघल

Trading plan : सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार पोजिशनल लॉन्ग सौदों को मुनाफा दे रहा है। गिरावट में खरीदारी की रणनीति भी काम कर रही है। निफ्टी को 25,150-25,200 पर थोड़ा रजिस्टेंस है। SEBI चेयरमैन के बयान से कैपिटल मार्केट शेयर टूटे हैं। बैंक निफ्टी में अंडरपरफॉर्मेंस कायम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 2:55 PM
Trading plan : गिरावट पर खरीदारी करें और इस बाजार में पोजिशन कैरी करें - अनुज सिंघल
Nifty trend : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 25,150-25,200 पर रेजिस्टेंस और 24,950-25,000 पर रेजिस्टेंस है। गिरावट पर खरीदारी करें और इस बाजार में पोजिशन कैरी करें

Trading plan : वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी आज 25100 के पार निकल गया है। बैंक निफ्टी में भी हल्की बढ़त है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव दिख रहा है। वीकली एक्सपायरी जल्द बंद हो सकती है। इस पर SEBI चेयरमैन का बड़ा बयान आया है। F&O कॉन्ट्रैक्ट अवधि बदलने और कैश मार्केट वॉल्यूम बढ़ाने पर भी विचार हो रहा है। इस पर जल्द कंसल्टेशन पेपर आएगा। खबर के बाद BSE का शेयर 7 फीसदी टूटा है। ब्रोकरेज शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। 2 दरों वाली GST स्लैब को मंत्रियों के समूह की मंजूरी मिल गई है। बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा है कि 12 फीसदी और 28 फीसदी स्लैब खत्म करने के केंद्र के प्रस्ताव को GoM का समर्थन मिल गया है।

GST के अलावा सरकार ने नॉन फिस्कल मोर्चे पर भी बड़े रिफॉर्म की तैयारी कर ली है। सिर्फ केंद्र ही नहीं बल्कि राज्यों के स्तर पर भी बड़े कदम उठाने की तैयारी है। हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम को GST से बाहर रखने के प्रस्ताव ने इश्योरेंस सेक्टर में जोरदार तेजी आई है। न्यू इंडिया का शेयर करीब 5 परसेंट दौड़ा है। साथ ही गो डिजिट और SBI LIFE में भी रौनक है।

बाजार में अब क्या?

ऐसे में बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार पोजिशनल लॉन्ग सौदों को मुनाफा दे रहा है। गिरावट में खरीदारी की रणनीति भी काम कर रही है। निफ्टी को 25,150-25,200 पर थोड़ा रजिस्टेंस है। SEBI चेयरमैन के बयान से कैपिटल मार्केट शेयर टूटे हैं। बैंक निफ्टी में अंडरपरफॉर्मेंस कायम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें