Trading Plan: क्या निफ्टी 23,500 का स्तर बचा सकता है, बैंक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 49,650 से ऊपर बना रह सकता है?

Market today : निफ्टी ने 23,500 के स्तर को बचाए रखने में कामयाबी हासिल की है। यह लेवल आगामी कालोबारी सत्रों में सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है। जब तक निफ्टी इस स्तर से ऊपर रहता है,तब तक 24000 की ओर उछाल संभव है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा होने तक कंसोलीडेशन जारी रह सकता है

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 10:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शितिज गांधी का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,500, 50,700 पर रजिस्टेंस और 49,800, 49,500 पर सपोर्ट है

Nifty Trading Plan: निफ्टी 50 ने दिन के निचले स्तर से तेजी से रिकवरी की और फिर मामूली नुकसान के साथ सपाट बंद हुआ, लेकिन बैंक निफ्टी में लगातार बिकवाली का दबाव देखा गया। बैंक निफ्टी 8 जनवरी को पांच महीने के निचले स्तर के करीब बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 23,500 के स्तर का बचाव करने में कामयाब रहा। यह लेवल आने वाले सत्रों में निफ्टी के लिए सपोर्ट का काम कर सकता है। जब तक निफ्टी इस स्तर से ऊपर रहता है, तब तक इसमें 24,000 की ओर उछाल संभव है। ऐसा होने तक इसमें कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। बैंक निफ्टी की बात करें तो अगर इंडेक्स निर्णायक रूप से 49,650 (अगस्त का निचला स्तर)से नीचे बंद होता है,तो बिक्री का दबाव बढ़ सकता है। तब तक,यह स्तर सपोर्ट के रूप में कार्य कर सकता है। जबकि ऊपर की तरफ इसके लिए 50,500-50,700 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है।

निफ्टी में क्या हो रणनीति

मिरे एसेट शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,000, 24,090 पर रजिस्टेंस और 23,550, 23,500 पर सपोर्ट है। 23,560 के स्टॉप-लॉस के साथ निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 23,825–23,900 का लक्ष्य रखें।


जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,925, 24,250 पर रजिस्टेंस और 23,460, 22,800 पर सपोर्ट है। निफ्टी फ्यूचर्स को 23,460 से नीचे 23,700 के स्टॉप लॉस के साथ बेचें, जिसका लक्ष्य 22,800 है।

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के शितिज गांधी का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,800, 23,900 पर रजिस्टेंस और 23,600, 23,500 पर सपोर्ट है। 23,700 के निकट गिरावट पर निफ्टी वायदा खरीदें, 23,500 से नीचे स्टॉप-लॉस रखें, 24,000 का लक्ष्य रखें।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

बैंक निफ्टी में क्या हो रणनीति

जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,100, 51,640 पर रजिस्टेंस और 49,400, 49,300 पर सपोर्ट है। 49,550 के स्टॉप-लॉस के साथ बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 51,100-51,640 का लक्ष्य रखें।

विज्ञान सावंत का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,700, 52,000 पर रजिस्टेंस और 49,600, 48,000 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 49,600 से नीचे बेचें, 50,700 के स्टॉप-लॉस के साथ, 48,000 का लक्ष्य रखें।

शितिज गांधी का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,500, 50,700 पर रजिस्टेंस और 49,800, 49,500 पर सपोर्ट है। 50,400 के करीब बढ़त पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, 50,700 से ऊपर स्टॉप लॉस रखें और 49,900 का लक्ष्य रखें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।