Get App

Trading Plan : US फेड के फैसले से पहले सावधानी का माहौल, निफ्टी-बैंक निफ्टी पर जारी रह सकता है बिकवाली का दबाव

Trading Plan : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूएस फेड की बैठक के नतीजों से पहले ट्रेडर्स सतर्क नजर आ रहे हैं। अगर बाजार में उछाल आता है तो निफ्टी में 23,200–23,400 का दायरा काफी अहम होगा। निफ्टी के लिए 23,000 पर सपोर्ट है और इस लेवल के नीचे जाने पर पैनिक सेलिंग हो सकती है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 9:26 AM
Trading Plan : US फेड के फैसले से पहले सावधानी का माहौल, निफ्टी-बैंक निफ्टी पर जारी रह सकता है बिकवाली का दबाव
Trading Plan : आशीष क्याल का कहना है कि बैंक निफ्टी का ट्रेंड नीचे की ओर बना हुआ है। पुलबैक का इस्तेमाल करके बिकवाली की जा सकती है और ट्रेंड के साथ चला जा सकता है

Trading Plan : इस समय मोमेंटम इंडिकेटर ओवरसोल्ड नजर आ रहे हैं। ऐसे में बाजार में उछाल की संभावना दिख रही है। लेकिन ब्रॉडर मार्केट स्ट्रक्चर में कमजोरी, तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को देखते हुए इस उछाल के टिकने की संभावना कम है। आज आने वाले फेड बैठक के नतीजों से पहले ट्रेडर भी सतर्क हैं। ऐसे में अगर उछाल आता है तो निफ्टी में 23,200–23,400 का दायरा काफी अहम होगा। निफ्टी के लिए 23,000 पर सपोर्ट है और इस लेवल के नीचे जाने पर पैनिक सेलिंग हो सकती है।

इसी तरह अगर बैंक निफ्टी 55,500 के स्तर को बचाए रखने में नाकाम रहता है तो इसमें 55,000 तक की गिरावट आ सकती है। जानकारों का कहना है कि ऊपर की तरफ 56,000-56,500 का स्तर रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। ऐसे में में उछाल पर बिकवाली की रणनीति ही सबसे बेहतर तरीका हो सकती है।

निफ़्टी आउटलुक और रणनीति

वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के फाउंडर और सीईओ आशीष क्याल का कहना है कि निफ़्टी में बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिला है और 8 जुलाई के बाद से इसने अपनी सबसे बड़ी रेड कैंडल बनाई है, जो बिकवाली बढ़ने का संकेत है। ब्रेंट क्रूड की कीमत $109 प्रति बैरल से ऊपर चली गई। वही, US 10-ईयर ट्रेज़री यील्ड 5 प्रतिशत के स्तर को पार कर गई। इसके अलावा महंगाई बढ़ने और सख़्त मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर चिंताएं भी बढ़ गई हैं। इससे बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें