Get App

Trading Plan : कच्चे तेल में नरमी ने बाजार में फूंकी जान, जानिए आगे के लिए क्या हो कमाई की रणनीति

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि नए शॉर्ट पोजीशन नहीं बनाएं और कॉन्ट्रा लॉन्ग की कोशिश करें। 23,600 पर एक पत्थर की लकीर बनी है। अब नई गिरावट इसके नीचे ही आएगी। वीकेंड से पहले शॉर्ट्स भी शायद लेकर नहीं जाना चाहेंगे। हो सकता है वीकेंड पर ट्रंप कुछ पॉजिटिव ऐलान कर दें

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 24, 2026 पर 3:21 PM
Trading Plan : कच्चे तेल में नरमी ने बाजार में फूंकी जान, जानिए आगे के लिए क्या हो कमाई की रणनीति
Trading plan: अनुज सिंघल ने कहा कि अभी भी बाजार में कॉन्फिडेंस की कमी है। शेयर भी काफी वोलाटाइल हो रहे हैं। यूनाइटेड स्पिरिट्स कल नहीं चला,आज चल गया। मोतीलाल ओसवाल ठीक-ठाक नतीजों के बाद भी एक्सीडेंट बन गया

Trading Plan : कच्चे तेल में नरमी ने बाजार में जान फूंक दी है। क्रूड 99 डॉलर के नीचे फिसल गया है। निफ्टी नीचे से करीब 150 अंक सुधरकर 23750 के करीब दिख रहा है। RIL, ITC, HCL TECH और ICICI बैंक ने बाजार में जोश भर दिया है। वहीं बैंक निफ्टी 500 प्वाइंट से ज्यादा सुधारकर हरे निशान में लौट आया है। मिड और स्मॉलकैप भी संभले हैं। इंडिया विक्स भी ठंडा पड़ा है। रियल्टी और सरकारी बैंकों में अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में लौट आए हैं।

IT शेयरों में भी तेजी लौटी है। KPIT टेक और टाटा एलेक्सी करीब 5% उछलकर वायदा के टॉप गेनर बने हैं। चुनिंदा FMCG शेयर भी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि ऑटो,मेटल और डिफेंस में दबाव कायम है।

कल AU बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक के पहली तिमाही के रिजल्ट आएंगे। AU बैंक की ब्याज से कमाई 32% तो मुनाफे में 44% का उछाल संभव है। वहीं सोमवार को निफ्टी कंपनी कोल इंडिया के नतीजे आएंगे। इसके अलावा केनरा बैंक और BEL समेत वायदा की 6 कंपनियों के रिजल्ट्स का भी इंतजार रहेगा।

बाजार:बढ़िया रिकवरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें