Trading strategy : मंगलवार की पहली वीकली एक्सपायरी के दिन ऊपरी स्तरों से 125 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर निफ्टी 24600 के करीब कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग शेयरों ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। मिडकैप और स्मॉल कैप भी ऊपर से कमजोर हुए हैं। डिफेंस और सरकारी कंपनियों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। ये दोनों सेक्टर इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा चढ़े है। RVNL और नाल्को 5 फीसदी के उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। वहीं FMCG, कैपिटल गुड्स और मेटल शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिख रही है। हालांकि, बैंकिंग और फाइनेंशियल्स पर दबाव देखने को मिल रहा है
