Stock Market today : बाजार में तेजी टिक नहीं पा रही है। निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 200 अंक फिसलकर 25500 के नीचे आ गया है। रिलायंस,SBI,भारती एयरटेल और HDFC बैंक ने बाजार पर दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी ऊपर से 400 अंक से ज्यादा कमजोर होकर लाल निशान में आ गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी नहीं टिकी है। उधर लगातार पांच दिनों की तगड़ी बिकवाली के बाद IT सेक्टर में थोड़ी रिकवरी दिखी है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि ऊपरी स्तरों से IT शेयरों में भी दबाव दिख रहा है।
मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी है। दो फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ मेटल इंडेक्स नए शिखर के करीब पहुंच गया है। ब्रोकरेज की बुलिश राय से शेयरों में जोश है। टाटा स्टील और JSW STEEL लाइफ हाई पर दिख रहे हैं। फरवरी में अच्छी बिक्री की उम्मीद के चलते ऑटो शेयरों ने भी रफ्तार पकड़ी है। हीरो मोटो 4 फीसदी तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही बजाज ऑटो,TVS मोटर और ऊनो मिंडा में भी दो फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है।
बाजार: स्क्रिप्ट के मुताबिक चाल
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में पहले घंटे की रैली के बाद बिकवाली आई है। आज का हाई फिर से निफ्टी का 20 और 50 DEMA है। निफ्टी IT की सुबह की रैली काफी हद तक फीकी पड़ गई है। आज बैंक निफ्टी भी थोड़ी परेशानी में है। मार्केट ब्रेड्थ भी सुबह के मुकाबले खराब है। सिर्फ मेटल एक सेक्टर है जहां रैली टिक पाई है। आज SBI में बिकवाली थोड़ी परेशान करने वाली है।
रैली नहीं टिकी क्योंकि टिकना नहीं था। बाजार ने आज ट्रेंड फॉलोअर्स को शानदार मौका दिया है। सुबह हमने चर्चा की थी कि पहली रैली में बिकवाली आएगी और हैरानी नहीं है कि निफ्टी ठीक 25,650 से ही गिरा। 25,600-25,650 अब निफ्टी के लिए बड़ी दीवार है। कोई भी रैली कमजोर सेक्टर लीड करे तो वो नहीं चलती है।
अब निफ्टी के लिए 25,400-25,450 पर सपोर्ट और 25,400-25,450 पर बड़ा सपोर्ट है। वहीं, इसके लिए 25,600-25,650 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी पर अपनी रणनीति साझा करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि अगर निफ्टी बैंक में 60,800 टूटे तो लॉन्ग सौदे से बाहर हो जाएं। 60,800 टूटे तो 60,900 के SL के साथ शॉर्ट भी करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।