Trading plan : बाजार इस समय दोनों तरफ फंसा रहा है, कोई ट्रेड लेकर नहीं जाएं

Trading plan : सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि RIL की अगुवाई में बाजार में गिरावट आई है। L&T और HUL भी इस गिरावट में शामिल हैं। सिर्फ ICICI बैंक बुल्स को बचाने की कोशिश कर रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में फिर से गिरावट दिख रही है। SBI ने आज फिर नया शिखर बनाया है

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
Trading plan : कल की रैली से ट्रेंड नहीं बदला था। बाजार में अभी भी सेंटिमेंट काफी खराब है। कल का निचला स्तर टूटा तो बड़ा निगेटिव होगा

Trading plan : कल 12 जनवरी को बाजार में पांच दिन की गिरावट थमती दिखी थी। लेकिन आज 13 जनवरी को भारतीय शेयर बाज़ार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी फिर से नीचे गिरने लगे हैं। इसकी वजह US टैरिफ को लेकर लगातार बनी चिंताएं,विदेशी पूंजी की निकासी और मिले-जुले ग्लोबल संकेत हैं, जिसके चलते प्रॉफिट बुकिंग हुई है। आज 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 600 अंक या 0.70% गिरकर 83,288 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया, जबकि NSE का निफ्टी भी 0.70% गिरकर 25,621 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया।

बाजार: फिर लौटी बिकवाली

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि RIL की अगुवाई में बाजार में गिरावट आई है। L&T और HUL भी इस गिरावट में शामिल हैं। सिर्फ ICICI बैंक बुल्स को बचाने की कोशिश कर रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में फिर से गिरावट दिख रही है। SBI ने आज फिर नया शिखर बनाया है।


बाजार: अब क्या?

कल की रैली से ट्रेंड नहीं बदला था। बाजार में अभी भी सेंटिमेंट काफी खराब है। कल का निचला स्तर टूटा तो बड़ा निगेटिव होगा। सिर्फ शॉर्ट-कवरिंग वाली रैली का टिकना मुश्किल है। ट्रेडिंग पोजिशन को थोड़ा हल्का रखें। ट्रेड डील पर अभी कोई खबर नहीं है। निफ्टी के लिए 25,550-25,650 सपोर्ट जोन है। वहीं, 25,750-25,850 रजिस्टेंस जोन है। बैंक निफ्टी के लिए 59,000-59,200 पर सपोर्ट और 59,500-59,800 पर रेजिस्टेंस है।

Stocks of the day : कुवैत में बड़ा प्रोजेक्ट हाथ से निकलने की आशंका से L&T में तेज गिरावट, इटरनल में जोरदार तेजी

कल के लिए रणनीति

अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार इस समय दोनों तरफ फंसा रहा है। ऐसे में कोई ट्रेड लेकर नहीं जाएं। बाजार का ट्रेंड खराब है लेकिन निचला स्तर भी नहीं टूट रहा है। बैंक निफ्टी अब भी एक पायदान बेहतर है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।