Get App

Trading plan : बाजार दिन के हाई के करीब, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

Trading plan : इंडेक्स पर अपनी ट्रे़डिंग रणनीति शेयर करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 25988-26029 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26111-26138/26173 है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 11:37 AM
Trading plan : बाजार दिन के हाई के करीब, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति
Trading plan :वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 59391-59533 पर और बड़ा रजिस्टेंस 59738-59811/59934 पर दिख रहा है। इसका पहला बेस 58716/58834-59014 और बड़ा बेस 58378-58534 है

Trading plan : बाजार दिन के हाई के करीब दिख रहा है। 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 239.86 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 84,914.94 पर और निफ्टी 103.10 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 26,041.95 पर दिख रहा है। आज लगभग 2461 शेयरों में तेज़ी आई है, 1044 शेयरों में गिरावट दिख रही है और 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्टील इंपोर्ट पर सेफगार्ड ड्यूटी लगने से स्टील शेयर चमके, टाटा स्टील और JSW स्टील निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार, सरकार ने NON-ALLOY और ALLOY स्टील प्रोडक्ट्स 11-12 फीसदी ड्यूटी लगाई है। चीन से सस्ते इंपोर्ट को रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है।

डिफेंस, कैपिटल मार्केट, ऑयल एंड गैस शेयरों में भी जोश है। तीनों इंडेक्स करीब एक परसेंट मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सरकारी बैंक और केमिकल में भी तेजी है। लेकिन IT शेयरों पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।

बैंक निफ्टी में भी बढ़त पर कारोबार हो रहा है। वहीं मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी का मूड है। दोनों इंडेक्स 0.50 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। मार्केट ब्रेथ भी शानदार है। जेफरीज की बुलिश रिपोर्ट से श्रीराम फाइनेंस में तेजी है। साथ ही VA टेक मोतीलाल ओसवाल की खरीदारी की राय से 6 परसेंट दौड़ा है। वहीं, मुथूट फाइनेंस और केनरा बैंक भी खूब चले हैं। TVS मोटर, बजाज ऑटो में भी रौनक है।

उधर कमोडिटी की बात करें तो चांदी में आज तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। MCX पर सोने के भाव में करीब 13 हजार रुपए की गिरावट आई है। कीमतों में गिरावट के चलते हिंदुस्तान जिंक का शेयर भी फिसला है। वहीं सोने पर भी दबाव कायम है।

निफ्टी पर रणनीति

ऐसे में इंडेक्स पर अपनी ट्रे़डिंग रणनीति शेयर करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 25988-26029 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26111-26138/26173 है। इसके लिए पहला बेस- 25826 (10WEMA/50DEMA)-25871 और बड़ा बेस- 25739-25768 है। कल ऑप्शन रेंज 26000-25900 में रहा। यह 10/20DEMA के नीचे और 50DEMA के ऊपर है। निफ्टी में 72% रोलओवर रहा, यह आंकड़ा तिमाही आधार पर सुधरा है, लेकिन 3 महीने के एवरेज से कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें