Trading Plan : निफ्टी बैंक में आज रिकॉर्ड तोड़ तेजी आई है। यह इंडेक्स 9 महीने बाद नए शिखर पर पहुंचा है और 62300 के ऊपर निकल गया है। PSU बैंको ने इस तेजी को लीड किया है। वीकली एक्सपायरी के दिन उतार चढ़ाव के बीच निफ्टी ने भी फिर रफ्तार पकड़ी है। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 25450 के पार निकल गया है। यह इंट्राडे में 25500 तक चढ़ा। मार्केट दिग्गज रिलायंस ने तेजी को लीड किया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी रौनक देखने को मिली है।
